Friends with Benefits: आजकल के दौर में रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदल रही है. युवाओं के बीच ‘फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स’ डेटिंग का चलन भी बढ़ता जा रहा है. यह ऐसा रिश्ता माना जाता है जिसमें दो लोग दोस्त होते हैं, लेकिन उनके बीच रोमांटिक या शारीरिक नजदीकियां भी हो सकती हैं, जबकि यह पारंपरिक कमिटमेंट वाला रिश्ता नहीं होता है.
फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स डेटिंग क्या है?
एक ऐसा रिश्ता जिसे विकिपीडिया शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह का बताता है. यह भी बताता है कि इसमें औपचारिक प्रेम संबंध की तरह कोई मांग या अतिरिक्त प्रतिबद्धता नहीं होती है. इसमें दोनों लोग दोस्त रहते हुए एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं. इस विषय पर कई फिल्में बनी है, लेकिन असलियत में यह इतना सुखद और रोमांटिक नहीं होता है. यहां सात बातें बताई गई हैं जिन्हें आपको और आपके पार्टनर को ध्यान में रखना चाहिए. जब आप ऐसे रिस्तों में हैं.
फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स के 5 नियम
- किसी भी रिश्ते का सबसे पहला नियम यही है ईमानदारी और स्पष्टता बनाए रखना. यह नियम जरूर बनाएं कि भावनात्मक निकटता, ईर्ष्या जैसी कोई गुंजाइश नहीं होगी और आप भविष्य की योजनाओं के बारे में खुलकर बात कर सकेंगे.
- अपने पार्टनर को अपने दोस्तों के सर्कल से मिलवाना और उसे अपनी सोशल लाइफ का हिस्सा बनाना शुरू में बहुत अच्छा लग सकता है. लेकिन यह बहुत ही खतरनाक जाल है. जल्द ही, करीबी और प्रियजन आपसे आपके रिश्ते और भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछना शुरू कर देंगे. कुछ बातें अपने तक ही रखना बेहतर होता है.
- अपने मकसद को लेकर एकदम स्पष्ट रहें. आप दोनों का साथ सिर्फ एक ही मकसद है. कैजुअल सेक्स, इसके अलावा कुछ नहीं. डेट पर जाना है, रोमांटिक समय बिताना सिर्फ आपके लगाव को बढ़ावा देता है और आगे चलकर भावनात्मक समस्याओं को भी जन्म देगा.
- फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिश्ते में भविष्य की कोई संभावना नहीं है. इसलिए सुरक्षित यौन संबंध बनाना ही बहुत जरूरी है. ऐसे में आप अपने साथी के अतीत और वर्तमान के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, खासकर उनके यौन जीवन को लेकर, तो यौन संचारित रोगों से बचाव के लिए यह बहुत जरूरी है.
- फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स का कॉन्सेप्ट हमेशा एक अस्थायी रिश्ते का होता है. यह बात हमेशा याद रखना है कि यह रिस्ता आगे नहीं चलेगा और एक दिन यह खत्म हो जाएगा, यह अचानक भी हो सकता है. इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि आप अपने दैनिक जीवन में पार्टनर की मौजूदगी पर निर्भर न हो.