Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > Gas Cylinder Crisis: सिलेंडर की किल्लत के बीच खरीद लाएं हैं इंडक्शन? चलाने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें

Gas Cylinder Crisis: सिलेंडर की किल्लत के बीच खरीद लाएं हैं इंडक्शन? चलाने से पहले ध्यान रखें ये 5 बातें

Gas Cylinder Crisis: आजकल गैस कमी के समय इंडक्शन कुकटॉप एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, इसका सही इस्तेमाल जानना जरूरी है. थोड़ी सी तैयारी और सही जानकारी के साथ आप इसे आसानी से अपनी किचन का हिस्सा बना सकते हैं. अगर आप भी इसका इस्तेमाल करने जा रहे हैं? पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: March 18, 2026 20:00:13 IST

Mobile Ads 1x1

Gas Cylinder Crisis: आजकल गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण कई लोग इंडक्शन कुकटॉप की ओर रुख कर रहे हैं. यह एक आधुनिक और सुविधाजनक विकल्प जरूर है, लेकिन गैस से सीधे इंडक्शन पर स्विच करना उतना आसान नहीं होता जितना दिखता है. अगर आप भी पहली बार इसका इस्तेमाल करने जा रहे हैं, तो कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है, वरना परेशानी हो सकती है.

गैस की कमी के समय इंडक्शन कुकटॉप एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, लेकिन इसका सही इस्तेमाल जानना जरूरी है. थोड़ी सी तैयारी और सही जानकारी के साथ आप इसे आसानी से अपनी किचन का हिस्सा बना सकते हैं. इससे न सिर्फ आपकी कुकिंग आसान होगी, बल्कि समय और ऊर्जा की भी बचत होगी.

 हर बर्तन इंडक्शन पर काम नहीं करता

अक्सर लोग सोचते हैं कि कोई भी स्टील या धातु का बर्तन इंडक्शन पर चल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं है. इंडक्शन कुकटॉप मैग्नेटिक तकनीक से काम करता है, इसलिए सिर्फ वही बर्तन इसमें काम करेंगे जिनमें चुंबकीय गुण होते हैं. गलत बर्तन इस्तेमाल करने पर कुकटॉप काम नहीं करेगा या एरर दिखा सकता है.

 बर्तन का बेस फ्लैट होना जरूरी है

सिर्फ सही मटेरियल ही नहीं, बर्तन का आकार भी मायने रखता है. इंडक्शन कुकटॉप पर वही बर्तन अच्छे से काम करते हैं जिनका नीचे का हिस्सा पूरी तरह सपाट हो.अगर बर्तन का बेस टेढ़ा या गोल है, तो हीटिंग सही से नहीं होगी और खाना बनने में ज्यादा समय लग सकता है.

 घर की बिजली क्षमता पर ध्यान दें

इंडक्शन कुकटॉप बिजली से चलता है और आमतौर पर 1200 से 2000 वॉट तक पावर लेता है. अगर आपके घर की वायरिंग पुरानी है या पहले से कई भारी उपकरण चल रहे हैं, तो ओवरलोड की समस्या हो सकती है.इससे बिजली ट्रिप होना, वोल्टेज कम-ज्यादा होना जैसी दिक्कतें आ सकती हैं. इसलिए पहले घर की पावर क्षमता जरूर चेक करें.

 खाना बनाने का तरीका थोड़ा बदलना होगा

गैस चूल्हे पर आप लौ देखकर अंदाजा लगा लेते हैं, लेकिन इंडक्शन में ऐसा नहीं होता. इसमें आपको टेम्परेचर या पावर सेटिंग के हिसाब से काम करना पड़ता है.कुछ चीजें जैसे डीप फ्राई, धीमी आंच पर पकाना या मसाले भूनना,इनमें थोड़ा अभ्यास करना पड़ सकता है. शुरुआत में थोड़ी मुश्किल लग सकती है, लेकिन धीरे-धीरे आदत हो जाती है.

 कुकटॉप को सही जगह पर रखें

इंडक्शन कुकटॉप को कहीं भी रख देना सही नहीं है. इसे ऐसी जगह रखें जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो. अगर आप इसे दीवार के बहुत पास या बंद जगह में रखते हैं, तो यह ज्यादा गर्म होकर अपने आप बंद भी हो सकता है.हमेशा इसे समतल और मजबूत सतह पर रखें, ताकि यह सही तरीके से काम करे और लंबे समय तक चले.

MORE NEWS