<

ट्रोलिंग के कारण सो नहीं पाती थीं गौतमी कपूर, एक्सपर्ट्स से जानें ऑनलाइन दुर्व्यवहार का परिवार पर कैसे पड़ता है असर

हाल ही में गौतमी कपूर ने ट्रोलिंग का सामना करने के बाद बताया कि वे कई रातों तक सो नहीं पाईं. इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑनलाइन दुर्व्यवहार का असर पीड़ित और उनके परिवार पर भी पड़ता है.

Online Trolling Impact on Families: हाल ही में एक्ट्रेस गौतमी कपूर काफी ट्रोल हुईं. वजह थी उनकी बेटी के साथ इंटिमेसी पर खुलकर बात करना. उन्होंने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि वो अपनी बेटी को 16वें बर्थडे पर एडल्ट टॉय गिफ्ट देना चाहती हैं. इस पर ट्रोलिंग सहने के बाद एक्ट्रेस गौतमी ने रिएक्ट करते हुए बताया कि इस ट्रोलिंग के कारण उनकी कई रातें ऐसी गुजरीं, जब उन्हें नींद नहीं आई. 

कंट्रोवर्सी में फंसी थीं एक्ट्रेस गौतमी

एक्ट्रेस ने इंटेंस बैकलेश को याद किया और बताया कि जब उन्होंने अपनी बेटी को 16 साल की होने पर एडल्ट टॉय देने की इच्छा जताई थी. उन्होंने कहा कि ये बात बिल्कुल अचानक हुई, जब मैंने 4-5 महीने पहले एक पॉडकास्ट में ये बात कही. कुछ महीनों बात अचानक ये बड़ी कंट्रोवर्सी बन गई. उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई जनरल कमेंट नहीं किया था और न ही उन्होंने ये कहा था कि हर मां को ऐसा करना चाहिए. मैंने केवल अपनी बेटी के बारे में अपनी पर्सनल बात कही थी. इसकी वजह से मैं उसे जस्टिफाई क्यों करूंगी? उन्होंने कहा कि इस तरह की कन्ट्रोवर्सी के कारण उनकी बेटी और उनके परिवार पर भी काफी असर पड़ा.

परिवार पर भी असर डालता है ऑनलाइन दुर्व्यहार

इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑनलाइन दुर्व्यहार यानी ट्रोलिंग का असर पीड़ितों पर तो पड़ता ही है, साथ ही उनके परिवार वालों पर भी इसका असर पड़ता है. ऑनलाइन दुर्व्यवहार परिवारों में तनाव, अलगाव और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं जैसे चिंता, अवसाद और आत्म-नुकसान को बढ़ाता है. कई बार ऐसी घटनाओं के कारण रिश्तों में दरार पड़ जाती है. इससे घर के बच्चों पर काफी असर पड़ता है.

इतना ही नहीं कई मामलों में देखा गया कि ऑनलाइन दुर्व्यहार के कारण परिवार घर में बंद रहने को मजबूर हो जाते हैं. वे घर से बाहर निकलने में असहज महसूस करते हैं. कई मामलों में तो घर वाले खुद को या पीड़ित को खत्म तक कर देते हैं. 

खुलकर नहीं कर पाते बात

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऑनलाइन ट्रोलिंग के कारण पीड़ित परिवार अकसर दोस्तों और आसपास के लोगों  से दूर हो जाते हैं. ऑनलाइन दुर्व्यवहार के कारण परिवार के सदस्य एक-दूसरे से किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात नहीं कर पाते और इसकी वजह से रिश्तों में गलतफहमियां पैदा होने लगती हैं. इससे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी असर पड़ता है. 

ऑनलाइन दुर्व्यवहार के कारण होने वाले नुकसान

एक्सपर्ट्स की मानें, तो ऑनलाइन दुर्व्यवहार के कारण अकसर लोगों में चिंता, अवसाद, आत्मघाती विचार और तनाव देखने को मिलता है. इसके कारण भूख न लगना, सिरदर्द और नींद न आने जैसी समस्या होती है. इसकी वजह से लोग अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाते. कई बार लोग इन समस्याओं के कारण नशे की तरफ चले जाते हैं. वे शराब और नशीली दवाओं का सहारा लेने लगते हैं. इशसे उनके वर्तमान पर ही नहीं भविष्य पर भी इसका असर पड़ सकता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

New PAN Card Forms: अब पुराने पैन कार्ड का क्या होगा? नया बनवाने के लिए भरने होंगे ये अलग-अलग फॉर्म, पढ़ें नए नियम

New PAN Card Forms: इनकम टैक्स विभाग ने नए पैन कार्ड बनवाने के लिए नियम…

Last Updated: April 9, 2026 18:34:03 IST

Jharkhand: रातों-रात करोड़पति बने सिपाही! सरकारी खजाने को किया खाली, अब हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले पर हुआ बड़ा खुलासा

Jharkhand Constable Scam: झारखंड के हजारीबाग में ट्रेजरी घोटाले का मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: April 9, 2026 18:22:51 IST

Video: दहेज में नहीं मिली स्कॉर्पियो तो खेतों के रास्ते से भागा दूल्हा, उसके पीछे हो लिए बाराती

Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.…

Last Updated: April 9, 2026 18:16:17 IST

साफ दिख रही गंगा में गंदगी बहाने की जिद, वॉलंटियर की विनती को महिला ने किया अनसुना, वीडियो देख भड़के लोग!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक स्वयंसेवक एक हिंदू महिला को…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:37 IST

IPL 2026: DC से जीत गुजरात टाइटंस को पड़ी भारी… कप्तान शुभमन गिल पर हुआ एक्शन, BCCI ने ठोका जुर्माना

Shubman Gill fine IPL 2026: IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की पहली जीत के बाद…

Last Updated: April 9, 2026 18:12:18 IST