<

Tej Pratap Yadav Threat: तेज प्रताप यादव को किससे है जान का खतरा, बिहार पुलिस से कहा बचाओ!

Tej Pratap Yadav Threat: तेज प्रताप यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पार्टी के पूर्व नेता पर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उनकी इस शिकायत के बाद राजनीति की गलियारों में अलग ही बहस छिड़ गई है. जानते हैं उन्होंने अपने शिकायत पत्र में क्या लिखा?

Tej Pratap Yadav Threat: बिहार राजनीति में अक्सर अपने बयान और काम के चलते चर्चित नेता तेज प्रताप ने अपनी जान को खतरा बताया है. तेजू उर्फ तेज प्रताप यादव ने थाने में शिकायत करते हुए सुरक्षा की मांग की है. यह शिकायत उन्होंने पार्टी से निकाले गए राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष रेनू यादव के खिलाफ की है. तेज प्रताप ने पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि उनके खिलाफ भाषा के गलत इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी मिली. गृह मंत्री सम्राट चौधरी से सुरक्षा की मांग की.  

तेज प्रताप यादव के पत्र में लिखा है कि “आपको बताना चाहते हैं कि संतोष रेणु यादव, पिता नरामाशीष यादव, बैरम चक थाना-मसौढ़ी का निवासी है. हमारे जरिए पार्टी में संतोष रेणु को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया था. लेकिन, इसके बाद भी वे स्ट्रैंड रोड स्थित 26-M पर आवास से पार्टी के विरुध्द काम कर रहे थे. उन्होंने मोतिहारी के निवासी मंटू गोप से काम करवाने बदले में हजारों रुपए ऑनलाइन के जरिए लिया. ऐसे कई लोगों से पैसे वसूलने का घिनौना काम किया गया.

तेज प्रताप ने आगे लिखा कि उनके द्वारा संतोष को काफी समझाया गया लेकिन फिर भी हमसे झूठ बोला गया. इसलिए पार्टी की अनुसाशन समिति द्वारा संतोष रेणु यादव को दिनांक 14-12-2025 को रविवार के दिन पार्टी से निकाल दिया (निष्कासन पत्र संख्या -37/JJD/2025) है. इसके बाद संतोष यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और यूट्यूब के जरिए मेरे खिलाफ आपत्तिजनक भाषा और मारने की धमकी दी गई. जो किसी भी परिस्थिति में ठीक नहीं है. अत: आपसे आग्रह है कि इस व्यक्ति पर जल्द से जल्द उचित और कठोर कार्रवाई की जाए.”

संतोष यादव ने आरोपों को बताया झूठा

इस मामले पर संतोष यादव ने अपना पक्ष रखते हुए आरोपों को सिरे से नकार दिया और इसे झूठा बताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता आशुतोष कुमार के भाई की मौत पर उन्होंने संवेदना प्रकट की थी. इसी से नाराज पार्टी ने मुझ पर बीजेपी से मिले होने का आरोप लगा दिया. इसके अलावा जेजेडी चीफ पर जातिवादी राजनीति करने और कार्यकर्ताओं का अपमान करने का आरोप भी संतोष ने लगाया.

तेज प्रताप कर रहे पार्टी का विस्तार

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव अपनी पार्टी का विस्तार करने में जुटी हुई हैं. उन्होंने हाल ही में ऐलान किया था कि उनकी पार्टी जन शक्ति जनता दल आने वाले वक्त में विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल और यूपी में अपने कैंडिडेट को उतारेगा. अब थाने में उनकी शिकायत से राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है.

Recent Posts

Nepal Flash Flood: नेपाल में फिर मची तबाही, 10 मिनट में 2 मीटर से ज्यादा बढ़ा नदी का जलस्तर, बह गए घर और पुल

Nepal Flood:सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में नदी का रंग पूरी तरह से…

Last Updated: October 11, 2026 16:42:07 IST

Delhi Police: प्रदर्शनकारियों की पिटाई का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने 4 आरोपियों को भेजा जेल

Delhi Police: दिल्ली में एक प्रदर्शनकारी महिला पर कथित हमले से जुड़े वायरल वीडियो के…

Last Updated: October 11, 2026 16:03:46 IST

Homemade Face Serum: घर पर बनाएं एलोवेरा, गुलाब जल और ग्लिसरीन का फेस सीरम; चेहरे को मिलेगी नमी

Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…

Last Updated: October 11, 2026 13:30:13 IST

UP Pension Hike: योगी सरकार का बड़ा तोहफा, पेंशन में होगी बंपर बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा फायदा

UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…

Last Updated: October 11, 2026 13:26:26 IST

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को बड़ा झटका! शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हिरासत में न लें; मेट्रो-इंटरनेट बहाल करने का आदेश

CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…

Last Updated: October 11, 2026 13:17:12 IST