348
Health Tips: सुबह उठते ही खाली पेट गर्म पानी पीना कई भारतीयों की आदत होती है. योग, आयुर्वेद और मॉडर्न हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इसके कई फायदे बताते हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सही में यह सेहत के लिए अच्छा होता है, इसके असली फायदे क्या हैं और किन लोगों को इससे सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है? आइए जानते हैं सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के फायदा के बारे में.
सुबह गर्म पानी पीने के टॉप-15 स्वास्थ्य लाभ
- सुबह खाली पेट गर्म पानी का सेवन आपका पाचन सही रखता है.
- कब्ज से राहत मिलती है.
- गर्म पानी के सेवन से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
- सर्दी और नाक बाद से आराम मिलता है.
- स्ट्रेस रिलीफ में फायदा होता है.
- अचलासिया के लक्षणों से आराम मिलता है.
- केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के कार्य में सुधार करता है.
- वजन कम करने में सहायक होता है.
- शरीर को प्राकृतिक रूप से सफाई करने में सहायक
- हीट थेरेपी में कारगर
- मासिक धर्म के पीड़ा को कम करता है.
- बालों के हेल्थ के लिए कारगर
- त्वचा के हेल्थ और सुंदरता के लिए फायदेमंद.ॉ
- डेंटल हेल्थ में लाभकारी
- शरीर को हाईड्रेड रखता है.
गर्म पानी पीने का सही समय क्या है?
गर्म पानी पीने के स्वास्थ्य लाभ को और प्रभावी बनाने के लिए सही समय है:-
सुबह जगने पर आप गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं. यह आपको दिन भर के पाचन और चयापचय को उत्तेजित करता है. मल तयाग में सहायक होता है. उसके बाद भोजन से पहले गर्म पानी पीने से फायदा होता है, भोजन की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. रात को सोने से पहले भी गर्म पानी का सेवन कर सकते है. यह आपके खाना को अच्छे से पचने में मदद करता है.
शरीर में पानी की व्यक्तिगत आवश्यकताएँ शारीरिक गतिविधि, जलवायु, स्वास्थ्य स्थिति और दवाओं के आधार पर भिन्न होती हैं.