Traffic Cameras Hacked: तेहरान के ट्रैफिक कैमरे वर्षों से हैक थे, क्या ट्रैफिक कैमरे हैक कर के संवेदनशील जानकारी जुटाई जा सकती है और साइबर सुरक्षा टेक एक्सपर्ट इस पूरे मामले पर क्या कहते हैं.
ट्रैफिक कैमरा हैक मामला
Traffic Cameras Hacked: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई शनिवार को अमेरिका-इजराइल के संयुक्त अभियान के तहत हुए हवाई हमले में मार दिए गए. दुनिया के लिए यह एक अप्रत्याशित बहुत बड़ा हमला था. लेकिन वास्तव में यह एक सुनियोजित इजराइल-अमेरिकी खुफिया प्लानिंग का हिस्सा था. जिस पर कथित तौर पर लंबे समय से काम किया जा रहा था. इस प्लान के तहत, तेहरान के सभी ट्रैफिक कैमरों को कथित तौर पर कई सालों से हैक किया जा रहा था.
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल युद्ध में हुआ है. बताया जाता है कि 2023 में अचानक हमलों से पहले हमास ने निजी कैमरों को हैक किया था. यूक्रेन पर हमले के बाद रूस ने भी वहां के ट्रैफिक और सड़क पर लगे कैमरों का इस्तेमाल मिसाइल हमलों की योजना बनाने के लिए किया था.
मिडिल ईस्ट में पहले से जारी तनाव के बीच यह घटनाक्रम नई तरह की जंग की ओर इशारा करती दिखाई दे रही है. अगर किसी शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर ही निगरानी का माध्यम बन जाए, तो यह साइबर वॉरफेयर की गंभीरता को दर्शाता है. इस रिपोर्ट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. जैसे- क्या शहरों के कैमरे पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं. क्या मोबाइल नेटवर्क अभेद्य हैं, आदि.
हैकिंग दो तरह से होती है. इसमें लोकल और रिमोट दोनों शामिल है. लोकल हैकिंग तब होती है, जब कोई आपके घर या आपके नेटवर्क के करीब पहुंच जाता है. रिमोट हैकिंग ज्यादा नॉर्मल है. हैकर्स, कैमरों की कमजोरियों का फायदा उठा सकते हैं. अगर आप अपने ऑनलाइन अकाउंट्स के लिए सेम पासवर्ड यूज करते हैं, तो एक अकाउंट के हैक होने पर हैकर आपके घर के कैमरों तक पहुंच सकता है.
बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…
Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…
West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…
सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…
RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…