<

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. 13 साल तक कोमा की गहरी खामोशी में रहने के बाद मंगलवार शाम 4:10 बजे एम्स-दिल्ली में हरीश राणा ने अंतिम सांस ली. मौत के बाद उनके माता-पिता ने एक बेहद साहसी और नेक फैसला लेते हुए हरीश राणा के अंग दान करने की अनुमति दी है. जानिए कौन-कौन से अंग दान किए-

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. 13 साल तक कोमा की गहरी खामोशी में रहने के बाद मंगलवार शाम 4:10 बजे एम्स-दिल्ली में हरीश राणा ने अंतिम सांस ली. उनकी विदाई न केवल एक अंत, बल्कि दूसरों के लिए एक नई शुरुआत लेकर आई है. हरीश राणा के माता-पिता ने एक बेहद साहसी और नेक फैसला लिया. उन्होंने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बेटे हरीश राणा के अंग दान करने की अनुमति दी है. एम्स के डॉक्टरों की मानें तो, हरीश की दोनों आंखों के कॉर्निया और हार्ट के वाल्व दान किए गए हैं, जिससे अब वह दुनिया छोड़ने के बाद भी किसी की आंखों की रोशनी और धड़कन बनकर जीवित रहेंगे.

13 से गहरी खामोशी में थे हरीश राणा

साल 2013 के एक्सीडेंट के बाद से हरीश राणा वेजिटेटिव स्टेट यानी स्थायी अचेत अवस्था में हैं. सुप्रीम कोर्ट के इच्छा मृ्त्यु के आदेश के बाद पिछले दिनों हरीश राणा को एम्स दिल्ली में पैलिएटिव केयर में भर्ती किया गया था. सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में देश के इतिहास में पहली बार उनके मामले में पैसिव इच्छामृत्यु यानी लाइफ सपोर्ट हटाने की अनुमति दी थी. डॉक्टर्स ने उनके जीवन रक्षक उपकरण, पेट में लगी न्यूट्रिशन ट्यूब और पानी बंद कर दिया था. लेकिन, 24 मार्च यानी मंगलवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. 

माता-पिता ने दान किए कलेजे के टुकड़े के अंग

हरीश की मौत के बाद से पिता अशोक राणा के आंसू थम नहीं रहे हैं. धीमे स्‍वर में वे कहते हैं कि वह अपने मन की व्‍यथा बता नहीं सकते हैं. उनके पास शब्‍द नहीं हैं. पिता और मां निर्मला देवी ने अपने कलेजे के टुकड़े हरीश के अंग एम्स को दान कर दिए हैं. बता दें कि, उन्होंने कहा कि 2 साल पहले ही दादीची देहदान समिति से संपर्क किया था. लेकिन, इच्छामृत्यु केस में अंगदान के कानून नहीं हैं. बता दें कि, मंगलवार को एम्स के डॉक्टर्स ने हरीश के किडनी, लीवर, लंग्स, हार्ट, पैंक्रियास, आंतों, कॉर्निया और हार्ट वॉल्व की जांच शुरू की थी.

पिता ने पहले ही जताई थी अंगदान की इच्छा?

बता दें कि, पिता अशोक राणा ने पहले ही कहा था कि, अगर हरीश की जिंदगी किसी को नई जिंदगी दे सके, तो हम तैयार हैं. अंगदान संभव है, लेकिन कई जटिलताएं भी हैं. क्योंकि, ट्रांसप्लांट के लिए अंगों को तुरंत निकालना पड़ता है. मौत के कुछ मिनट या घंटों के अंदर. अगर मौत धीरे-धीरे होती है तो अंगों में खून का बहाव रुकने से वे खराब हो जाते हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने स्‍वीकारी थी इच्‍छा मृत्‍यु की याचिका

13 वर्षों तक हरीश गाजियाबाद स्थित अपने घर में मशीनों, कृत्रिम पोषण और कभी-कभी ऑक्सीजन के सहारे जीवित रहे. उनके माता-पिता ने सालों तक उनकी सेवा की लेकिन जब हरीश के शरीर में कोई सुधार नहीं हुआ और उनके घाव असहनीय हो गए, तब परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. उन्होंने गरिमामय मृत्यु की गुहार लगाई. 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Recent Posts

Poco X8 Pro Max vs iQOO 15T: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर, कौन सा फोन ज्यादा किफायती

अगर आप किसी स्मार्टफोन को लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ऐसे में…

Last Updated: May 24, 2026 20:22:25 IST

Grand i10 NIOS VIBE vs Tata Tiago: कौन सी हैचबैक बैठेगी बजट में फिट? जानें फीचर्स में क्या रहेगी ज्यादा किफायती

अगर आप दोनों कारों में से किसी एक को लेने के लिए कंफ्यूज हो रहे…

Last Updated: May 24, 2026 20:20:10 IST

चिलचिलाती धूप में 90 साल की सास को पीठ पर लेकर बैंक पहुंची बहू, छत्तीसगढ़ का ये वीडियो झकझोर देगा

Chhattisgarh Viral Video: छत्तीसगढ़ में एक बहू अपनी 90 साल की बुजुर्ग सास को अपनी…

Last Updated: May 24, 2026 19:32:29 IST

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा: नदी में सीपिया इकट्ठा करने उतरे 8 लोगों की डूबकर मौत, सीएम ने किया मुआवजे का एलान

Karnataka Venkatapura River Tradedy: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ ज़िले रविवार को वेंकटापुरा नदी में अचानक…

Last Updated: May 24, 2026 18:35:21 IST

10 साल छोटे रितेश देशमुख की मां का रोल करने पर भाग्यश्री ने तोड़ी चु्प्पी, ‘राजा शिवाजी’ में निभाया था किरदार

Bhagyashree: अभिनेत्री भाग्यश्री ने रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण…

Last Updated: May 24, 2026 17:06:14 IST

‘अब बॉलीवुड में ऐसे रिश्ते नहीं होते…’, अमीषा पटेल ने ऋतिक के साथ शेयर की 26 साल पुरानी तस्वीर; लिखा प्यारा नोट

Ameesha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने आज रविवार को ऋतिक रोशन के साथ एक 26…

Last Updated: May 24, 2026 16:27:08 IST