11
Vitamin K Deficiency: शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन और मिनरल्स की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन अक्सर लोग विटामिन K की कमी को नजरअंदाज कर देते हैं. आपके शरीर में विटामिन K की कमी तब होती है जब आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन K नहीं होता है। इससे रक्तस्राव संबंधी समस्याएं हो सकती हैं एक्सपर्ट के मुताबिक, विटामिन K की कमी से खून का थक्का बनने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है और हड्डियों की सेहत पर भी असर पड़ता है. विटामिन K वसा में घुलनशील विटामिन होता है. यह ब्लड क्लोट जमने में मदद करता है और स्वस्थ हड्डियों के लिए भी बहुत जरूरी होता है. आइए जानते हैं, आखिर किन कारणों से होती है इसकी कमी, क्या हैं इसके लक्षण और कैसे करें बचाव.
विटामिन K की कमी के लक्षण क्या हैं?
- चोट का खून जल्दी नहीं रुकना
- मसूड़ों से खून आना
- नाखून के निचले हिस्से में छोटे-छोट थक्के बनते है
- बिना किसी वजह नाक से ब्लीडिंग, घाव से खून बहना, पेट या आंतों के भीतरी हिस्सो से में ब्लीडिंग की समस्या
- मासिक धर्म के दौरान हैवी ब्लीडिंग की समस्या
- समय से पहले दांतों का कमजोर होना
- शरीर में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियां
हार्ट हेल्थ को बनाए रखने में भी विटामिन K अहम भूमिका निभाता है. यह धमनियों में कैल्शियम को अनावश्यक रूप से जमा होने से रोकता है. अगर विटामिन K की कमी हो जाए, तो कैल्शियम धमनियों की दीवारों में जमा होकर उन्हें सख्त बना सकता है. इससे ब्लड फ्लो प्रभावित होता है और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए विटामिन K को हार्ट की सुरक्षा से भी जोड़ा जाता है.
विटामिन K की कमी का इलाज कैसे करें?
यदि आपको विटामिन K की कमी होती है, तो आपका डॉक्टर आपको विटामिन K सप्लीमेंट देने के लिए कह सकते हैं. यह सप्लीमेंट ओरल या नसों के द्वारा ड्रिप से लिया जा सकता है. किसी डाइट एक्सपर्ट से परामर्श लेना फायदेमंद हो सकता है.