24
Vitamin K Deficiency: शरीर को हेल्दी रखने के लिए विटामिन्स बहुत जरूरी होते हैं, इन्हीं में से एक है विटामिन K, जो खून के थक्के (ब्लड क्लॉटिंग) बनाने और हड्डियों को मजबूत रखने में मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है. यदि शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो कई गंभीर समस्याएं सामने आ सकती हैं.
विटामिन K रक्त के थक्के जमने में मदद करता है. यह एक गंभीर स्थिति है और जानलेवा भी साबित हो सकती है. नवजात शिशु की बात करें तो विटामिन K की कमी से बचाव का सबसे अच्छा तरीका है, विटामिन K का इंजेक्शन लगवाना.
विटामिन K क्या है.
विटामिन K आपके शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व है. जो खून के थक्के जमने में मदद करता है. जिसकी वजह से आपका शरीर रक्तस्राव को रोकने के लिए मदद करता है. विटामिन k आपके शरीर के घाव को भरने में मदद करता है. आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है और हार्ट डिजीज से बचाने में मदद करता है.
विटामिन K किसमें पाया जाता है?
विटामिन K हरी पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में पाया जा सकता है, जैसे- पालक, पत्ता गोभी, ब्रोकली, केल, सरसों का साग, सोयाबीन, यदि फल की बात करें तो कीवी, एवोकाडो, गेहूं, जौ, अंकुरित अनाज, मूली, चुकंदर, में ज्यादा मात्रा में पाया जाता है.
विटामिन K की कमी के लक्षण क्या है?
यदि आपके शरीर में विटामिन के की कमी है तो आपके शरीर में रक्त के थक्के जमने में समय लग सकता है. विटामिन K की कमी से आपके शरीर में ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है. इसके लक्षणों में शामिल है-
- आसानी से चोट लग जाना
- नाखूनों के नीचे छोटे-छोट थक्के बन जाता है
- बिना किसी चोट के भी नाक से, घाव से, पेट या आंतों के अंदरूनी हिस्सो से अपने आप ब्लीडिंग की समस्या होना
- शरीर में ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों के कारण हड्डियों का कमजोर हो जाना
- महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होना
- मसूड़ों से खून आने की समस्या
- समय से पहले दांतों का कमजोर होना