<

बंद कमरे में हीटर चलाना कितना खतरनाक? जानिए सेहत को होने वाले नुकसान

Heater Side Effects: सर्दी में हीटर का ज्यादा इस्तेमाल आपके स्वास्थ को नुकसान पहुंचा सकता है. लंबे समय तक या गलत तरीके से हीटर चलाना सेहत के लिए नुकसानदायक और जानलेवा भी साबित हो सकता है.

Heater Side Effects: ठंड के दिनों में राहत पाने के लिए लोग रूम हीटर का खूब इस्तेमाल करते हैं. कमरा बंद कर के पूरे रूम को गर्म करने की कोशिश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा समय तक और गलत तरीके से हीटर चलाना आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा नुकसान देह साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ज्यादा रूम हीटर चलाने से आपको क्या नुकसान हो सकता है.

रूम हीटर से होने वाले नुकसान क्या है?

अधिक धूल और एलर्जी की समस्या

रूम हीटर आपके कमरे में मौजूद हवा को लगातार घुमाते रहता है, जिसके कारण धूल, पालतू जानवरों के बाल हवा में ज्यादा समय तक रहते हैं. इसकी वजह से छींक, नाक आना, आंखों से पानी आना और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. खासकर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और श्वसन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिल सकती है.

शुष्क हवा और जलन की समस्या

रूम हीटर ज्यादा चलाने से कमरे की नमी कम हो जाती है, जिसकी वजह से हवा सूख जाती है. नमी कम होने पर आपकी त्वचा रूखी या खुजलीदार हो सकती है, होंठ फट सकते हैं और आँखों में जलन जैसी समस्या हो सकती है. आपको सुबह उठने पर गला सूखा या आवाज भारी लगने जैसी स्थिती लग सकती है. साइनस की समस्या, अस्थमा या एलर्जी से पीड़ित लोगों को ये लक्षण ज्यादा महसूस होते हैं.

सांस लेने में तकलीफ

शुष्क हवा और गर्म हवा श्वसन मार्ग को संवेदनशील बनाने का काम कर सकती है. अस्थमा, ब्रोंकाइटिस या धूल से एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए, हीटर से गर्म कमरों में ज्यादा देर तक बैठे रहने से खांसी, सीने में जकड़न या सांस लेने में परेशानी जैसी दिक्कतें हो सकती है. ऐसे लोग भी जो पूर्ण स्वस्थ हैं उन्हें भी असुविधा हो सकती है.

आग लगने का डर

यदि रूम हीटर का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं किया जाता है तो आग लगने जैसा खतरा बन सकता है. हल्का तार, ढीले प्लग या वायरिंग में खराब से चिंगारी उत्पन्न हो सकती है. हीटर को कपड़ा, पर्दा, बिस्तर, फर्नीचर जैसी ज्वलनशील वस्तुओं के बहुत पास रखने से आग लगने की संभावना बढ़ जाती है.
Share
Published by

Recent Posts

Vivo T5 Lite 44W 5G vs Oppo Find X10: कौन से फोन में मिलेंगे स्मार्ट और एडवांस फीचर्स? किसमें मिलेगा अच्छा कैमरा

दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…

Last Updated: May 30, 2026 21:47:34 IST

Yamaha FZX vs Jawa 42: पावर से लेकर परफॉर्मेंस तक कौन किससे बेहतर? किसमें मिलेंगे लेटेस्ट फीचर्स

दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…

Last Updated: May 30, 2026 22:19:51 IST

इश्क, रफ्तार और मौत! दरोगा की क्रेटा ने पलभर में कुचल दी 3 जिंदगियां, लखनऊ हादसे पर मचा बवाल

Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…

Last Updated: May 30, 2026 19:24:50 IST

यूनिफार्म सिविल कोड सभी भाजपा और एनडीए शासित राज्यों में होगा लागू ! केन्द्र सरकार की नई पहल

UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…

Last Updated: May 30, 2026 18:57:46 IST

UP पुलिस का साहसिक कार्य, 1 लाख के इनामी बदमाश एहसान को किया ढ़ेर

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…

Last Updated: May 30, 2026 18:53:40 IST

केन्द्र सरकार की नई पहल, अब हवाई जहाज से पहुंचेगा NEET परीक्षा का पेपर

NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…

Last Updated: May 30, 2026 18:51:54 IST