<

शादी की ज्वेलरी कैसे चुनें? सोने से लेकर 92.5 सिल्वर तक, आधुनिक समय में बदलता दुल्हनों का ट्रेंड

Wedding Jwellery: शादी जिंदगी का एक अहम पड़ाव होती है. यह सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि भावनाओं, यादों और परंपराओं से भरा खास दिन होता है. इस मौके पर हर छोटी चीज बहुत सोच-समझकर चुनी जाती है. कुछ गहने ऐसे होते हैं, जो केवल पहनने के लिए नहीं होते, बल्कि जिंदगी भर की याद और रिश्ता बन जाते हैं. जानिए शादी के लिए सही ज्वेलरी कैसे चुनें.

Right Jwellery For Wedding: पहले भारतीय शादियों में एक ही नियम माना जाता था, जितना ज्यादा सोना, उतना बेहतर. लेकिन अब समय बदल रहा है. आज की मिलेनियल और जेनरेशन Z की दुल्हनें पुराने नियमों को नए तरीके से देख रही हैं. हालांकि, सोना आज भी पसंद किया जाता है, लेकिन अब कई दुल्हनें शादी से पहले के फंक्शन जैसे हल्दी, मेहंदी और संगीत में मॉडर्न 92.5 सिल्वर गोल्ड-प्लेटेड के गहने भी पहनना ज्यादा पसंद कर रही हैं. 

सोना परंपरा की पहचान है

सोने के गहनों की अपनी खास चमक और आकर्षण होता है. इन्हें पहनने से मन को एक तरह की शांति और भरोसे का एहसास मिलता है. भारतीय संस्कृति में सोने का स्थान हमेशा से बहुत महत्वपूर्ण रहा है. यह सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि समृद्धि, स्थायित्व और विश्वास का प्रतीक भी माना जाता है. शादी के मुहूर्त, कन्यादान और विवाह जैसे पारंपरिक रस्मों में सोना आज भी सबसे पहली पसंद होता है. सोना पीढ़ियों को जोड़ता है, जो गहने कभी आपकी मां ने पहने, जो दादी ने आपको दिए, वही आज आपकी अपनी शादी और कहानी का हिस्सा बन जाते हैं. हालांकि, आजकल सोने की कीमत डेढ़ लाख से ज्यादा हो गई है, जिससे आम आदमी के लिए इसे खरीदना काफी मुश्किल हो गई है. इसलिए लोग सोने का विकल्प खोजने लगे हैं.

चांदी भी विरासत को बनाए रखता है

अगर आप कुछ आधुनिक चाहते हैं तो चांदी या प्लैटिनम बेहतर विकल्प हो सकते हैं. दूसरा, धातु की गुणवत्ता पर ध्यान दें. सदियों से चांदी को एक परंपरा की तरह दुल्हनों को पहनाया जाता रहा है. पायल, बाजूबंद, कमर पेटी से लेकर कई गहनों को चांदी में ही बनाया जाता है. हालांकि, वर्तमान में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आस-पास है. इसलिए लोग और उपाय भी देख रहे हैं.

ये भी आ रहा पसंद

पारंपरिक दुल्हन के गहने आमतौर पर भारी और बहुत सजावटी होते हैं, लेकिन 925 स्टर्लिंग सिल्वर के गहने एक नया और स्टाइलिश विकल्प बनकर उभरे हैं. इनके हल्के, सादे और खूबसूरत डिज़ाइन उन दुल्हनों के लिए परफेक्ट हैं, जो बिना ज़्यादा भारी गहने पहने भी एलिगेंट दिखना चाहती हैं. सिल्की सिल्वर का कलेक्शन इसी सोच को दर्शाता है. इसमें छोटे और खास शादी समारोहों के लिए शानदार गहनों की रेंज है—चाहे वो स्टाइलिश नेकलेस हों, नाजुक झुमके या फिर स्लीक कंगन. ये गहने आपके लुक पर हावी नहीं होते, बल्कि आपकी प्राकृतिक खूबसूरती को और निखारते हैं. इसके अलावा मॉडर्न 92.5 सिल्वर गोल्ड-प्लेटेड गहने नए नवेली दु्ल्हनों और परिवार की पसंद बन रहे हैं. ये कम कीमतों के कारण भी लोगों की पसंद कर रहे हैं. 

इन चीजों का भी कर सकते हैं चयन

सादगी पसंद करने वाले लोग सॉलिटेयर पेंडेंट या प्लैटिनम लव बैंड चुन सकते हैं. धातुओं का मिश्रण एक चलन बन गया है, जिसमें दुल्हनें आधुनिक लुक के लिए पारंपरिक सोने के हार के साथ प्लैटिनम सॉलिटेयर या चूड़ियां पहनती हैं. यह विरासत और व्यक्तित्व का एक सुंदर संतुलन बनाता है.

क्या हो सकता है खास?

अगर शादी के लिए सही ज्वेलरी कैसे चुना जाए, इसकी बात होगी तो सोना, चांदी, हीरे, या मॉडर्न 92.5 सिल्वर गोल्ड-प्लेटेड पीस सबके ऑप्शन खुले हैं. लेकिन बात ट्रेडिशन और कीमतों का ध्यान रखते हुए की होगी. तो मॉडर्न 92.5 सिल्वर गोल्ड-प्लेटेड लोगों को आकर्षित कर सकते हैं. जो ठीक कीमत के साथ गोल्ड और सिल्वर वाला लुक प्रदान कर सकते हैं.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

KKR vs LSG: लखनऊ की सांस रोक देने वाली जीत! मुकुल चौधरी ने फिफ्टी ठोक पलटी बाजी, देखती रह गई कोलकाता

KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…

Last Updated: April 10, 2026 00:02:05 IST

‘तुम मेरी बेटी हो, तुम्हारा कन्यादान…’, 3 साल तक करता रहा रेप; पीड़िता ने खोल अशोक खरात का राज़

Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…

Last Updated: April 10, 2026 00:05:29 IST

TMC द्वारा Humayun Kabir के स्टिंग वीडियो की कितनी है सच्चाई? गंभीर आरोपों पर क्या बोले कबीर

Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…

Last Updated: April 9, 2026 23:25:28 IST

‘आई एम अनएबल टू कॉल पुलिस’, पंचकूला में इंजीनियर की रहस्यमी मौत; कमरे की दीवार पर खून से लिखा मैसेज

Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…

Last Updated: April 9, 2026 22:52:33 IST

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…

Last Updated: April 9, 2026 22:27:03 IST

पहले पीछे आया, फिर लड़की का टॉप उठा… राजस्थान की सड़कों पर सरेआम छेड़छाड़, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Jaipur Woman Harassment Video: जयपुर में फिर से एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने कानून…

Last Updated: April 9, 2026 22:17:05 IST