<
Categories: Uncategorized

Fatehpur Girl Viral Video: ‘ये मेरी गर्लफ्रेंड है…’, बीच सड़क पर लोगों के सामने लड़की के साथ क्या करने लगा अमन सैय्यद? पीड़िता करती रही मना

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का, एक लड़की को जबरदस्ती खींचकर बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा है. वायरल वीडियो थाना कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके बताया जा रहा है. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि एक विशेष समुदाय का युवक एक लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहा है. 

वहीं वीडियो में दिख रहा है कि लड़की बाइक सवार के कृत्य का पुरजोर विरोध कर रही है. आरोपी, युवती का बैग खींचकर उसे अपने साथ ले जाने का दबाव बनाता दिख रहा है. लड़की बैग छुड़ाने की कोशिश करती रही. छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन लड़का बैग घसीटता रहा. ये देखकर लोगों की भीड़ जुट गई. 

आरोपी बोला- यह हमारा पर्सनल मैटर है

दूसरी तरफ जिस शख्स की ओर से इसका वीडियो बनाया जा रहा था, उसे भी आरोपी ने धमकाने की कोशिश की. इसके बाद उसने कहा कि ये मेरी गर्लफ्रेंड है. यह हमारा पर्सनल मैटर है. दूर रहो. जब मौजूद लोग पुलिस बुलाने की बात करने लगे तो युवक मौके से फरार हो गया. इसके बाद लड़की के परिजन उसे अपने साथ घर ले गए.

जानकारी के मुताबिक लड़की बीए थर्ड ईयर की छात्रा है. घटनास्थल से उसका घर करीब 3 किलोमीटर दूर है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त अमन सैय्यद उर्फ जॉर्डन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है और आगे को कार्रवाई में जुट गई है.

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने क्या कुछ बताया?

इस मामले पर पुलिस का भी बयान सामने आया है. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया- “सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें आरोपी अमन सैय्यद उर्फ जॉर्डन पुत्र स्व. हनीफ निवासी उत्तरी खेलदार थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर द्वारा एक लड़की का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकत की जा रही है.”

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ने लड़की को खींचते हुए अपनी मोटर साइकिल पर जबरदस्ती बैठाने का प्रयास किया, जिसका लड़की द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई.

एसपी ने बताया कि इस संबंध में थाना कोतवाली पर वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0स0-130/26 धारा -126(2)/75/352/351(2) बीएनएस अभियोग विरुद्ध अमन सैय्यद उर्फ जॉर्डन उपरोक्त के पंजीकृत किया गया है. उन्होंने बताया कि अभियोग में नामित आरोपी अमन सैय्यद उर्फ जॉर्डन को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST