<

Paneer Recipe: घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर, स्वाद ऐसा कि पेट भरेगा मन नहीं, हर कोई करेगा तारीफ

Restaurant Style Paneer Recipe: पनीर की सब्जी की कई वैराइटीज़ काफी पसंद की जाती हैं. रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर भी कई लोगों की फेवरेट सब्जी में से एक है. रेस्टोरेंट के स्वाद से भरपूर पनीर की सब्जी लंच या डिनर का स्वाद काफी बढ़ा देती है. आप अगर रेस्टोरेंट पर बनने वाली पनीर की सब्जी को पसंद करते हैं और वही स्वाद घर पर हासिल करना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं.

Restaurant Style Paneer Recipe: पनीर आज हर दिल अजीज बन चुका है. पनीर की सब्जी के बिना कोई भी खास मौका सेलिब्रेट नहीं होता है. पनीर की सब्जी की कई वैराइटीज़ काफी पसंद की जाती हैं. रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर भी कई लोगों की फेवरेट सब्जी में से एक है. रेस्टोरेंट के स्वाद से भरपूर पनीर की सब्जी लंच या डिनर का स्वाद काफी बढ़ा देती है. आप अगर रेस्टोरेंट पर बनने वाली पनीर की सब्जी को पसंद करते हैं और वही स्वाद घर पर हासिल करना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं. स्वाद ऐसा कि, खाने के बाद पेट तो भरेगा, लेकिन मन नहीं. इसको आप घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. बच्चे तो स्वाद के दीवाने ही हो जाएंगे. तो चलिए जानते हैं रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर बनाने की रेसिपी.

रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर बनाने की सामग्री

घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर क्यूब्स, टमाटर कसे हुए, दही, बेसन, प्याज बारीक कटे, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, सूखी लाल मिर्च, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, जीरा पाउडर, गरम मसाला, घी, जीरा साबुत, तेजपत्ता, दालचीनी, हरी इलायची,अदरक कटा, लौंग, काली मिर्च, धनिया बीज, कसूरी मेथी, तेल और नमक आदि चीजें चाहिए.

4 स्टेप में रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर बनाने की विधि

स्टेप 1- घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को समान चौकोर आकार में काट लें. अब एक बाउल लें और उसमें पनीर के टुकड़े डालकर 2 चुटकी हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर मिक्स करे और पनीर के टुकड़ों को मेरिनेट होने दें. अब कड़ाही में 2 चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें. जब घी पिघल जाए तो उसमें मेरिनेट किए पनीर के टुकड़े डालें और 2 मिनट तक चलाते हुए भूनें. इसके बाद इन्हें निकाल लें.

स्टेप 2- अब एक दूसरी कड़ाही लें और उसमें 2 चम्मच तेल और 1 चम्मच घी डालकर गर्म करें. कुछ देर बाद इसमें जीरा, दालचीनी, कुटी इलायची समेत अन्य साबुत मसाले डालकर भूनें. जब मसालों में से खुशबू आनी शुरू हो जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज डालें और चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि प्याज नरम होकर हल्का सुनहरा न हो जाए. इसके बाद कड़ाही में अदरक के टुकड़े और लौंग डालकर भूनें.

स्टेप 3- मिश्रण को कुछ देर भूनने के बाद इसमें 2 बड़े चम्मच बेसन और अन्य सारे मसाले डालकर मिक्स करें. कुछ वक्त तक धीमी आंच पर भूनने के बाद कड़ाही में कसे हुए टमाटर और स्वादानुसार नमक मिला दें. अब कड़ाही को ढककर ग्रेवी को तब तक पकाएं जब तक कि तेल न छोड़ने लग जाए. इस बीच ग्रेवी में 3-4 टेबलस्पून पानी मिलाकर पकाएं. धीमी आंच पर पकाते हुए ग्रेवी में दही डालकर मिक्स करें और 2-3 मिनट तक पकने दें.

स्टेप 4- जब ग्रेवी में उबाल नजर आने लगे तो उसमें गरम मसाला और कसूरी मेथी डाल दें.जरूरत के हिसाब से ग्रेवी में और पानी मिलाकर पका सकते हैं. आखिर में ग्रेवी में फ्राई किए पनीर के टुकड़े डालें और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. कुछ देर तक पनीर को ग्रेवी के साथ मेरिनेट होने दें, उसके बाद रोटी, पराठे या नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar

Recent Posts

Rajkot robbery case: मामा के 40 लाख हड़पने का प्लान, भांजे ने रची 11 लाख की लूट की कहानी, पुलिस ने ऐसे खोला राज

Rajkot robbery case: गुजरात के राजकोट में 11 लाख रुपये की कथित लूट के मामले…

Last Updated: October 12, 2026 21:42:05 IST

पुंछ में LoC के पास धमाका, 4 की मौत का दावा, लश्कर कमांडर फैजान की पहचान, सीमा पर अलर्ट

Jammu and Kashmir Poonch blast: जम्मू कश्मीर के पुंछ में LoC के पास कृष्णा घाटी सेक्टर…

Last Updated: October 12, 2026 20:33:09 IST

IPO opening this week: शेयर बाजार में इस हफ्ते IPO की बहार, 9 कंपनियां खोलेंगी इश्यू, किसकी कीमत कितनी?

IPO opening this week: 12 अक्टूबर से शुरू हो रहे सप्ताह में 6 मेनबोर्ड और…

Last Updated: October 12, 2026 20:07:17 IST

राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा, कंबल की जगह आएंगे रंगीन फ्लोरल कम्फर्टर, सफाई का भी खास इंतजाम

Railway Passenger Amenities: दुर्गा पूजा के मौके पर पूर्वी रेलवे ने हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस…

Last Updated: October 12, 2026 19:38:03 IST

Vande Bharat Sleeper: 24 कोच वाली ट्रेन में सफर होगा और आरामदायक, राजधानी एक्सप्रेस को देगी टक्कर; जानें खूबियां

Vande Bharat Sleeper: वंदे भारत ट्रेन तो काफी पहले शुरु हो चुकी हैं और अब…

Last Updated: October 12, 2026 19:15:16 IST

क्रिकेट से बॉलीवुड तक कमाई, अब रियल एस्टेट में विराट-अनुष्का का बड़ा निवेश, जानें कितने करोड़ में खरीदी प्रॉपर्टी

Virat Kohli real estate investments: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अभिनेत्री के माता-पिता के…

Last Updated: October 12, 2026 19:02:38 IST