<

खाने की फोटो से मिलेगा न्यूट्रिशन चार्ट ! IIIT हैदराबाद के छात्र ने एआई में कर दिया अनोखा प्रयोग

AI In Nutritional Value: एआई तकनीक दिन-पे-दिन सभी क्षेत्रों में माहिर होता जा रहा है. अब IIIT हैदराबाद के एक शोधछात्र ने एक ऐसे एआई कैमरे की खोज की है, जो आपको बताएगा कि स्वस्थ रहने के लिए आपको क्या खाना चाहिए. पढ़ें पूरी खबर.

AI New Research: डिजिटिल युग में एआई तेजी से पैर पसार रहा है. इसके जरिए लोगों के कई काम आसान बनते जा रहे हैं. अब एआई आपको कैसे हेल्दी रहा जाए, ये भी सिखाएगा. जी हां, आपने सही पढ़ा, IIIT हैदराबाद के एक शोधछात्र ने कमाल की खोज की है. अब आप एआई कैमरे के जरिए जान पाएंगे, कि क्या खाने से आप स्वस्थ रहेंगे और किसमें कितना पोषक तत्व मिलेगा. चलिए जानते हैं इस तकनीक के बारे में सबकुछ. 

क्या है ये नया प्रयोग?

आईआईआइटी हैदराबाद के सेंटर फॉर विजुअल इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के शोधकर्ता एक खास भारतीय थाली को समझने के लिए एक उपकरण विकसित कर रहे हैं. थाली में अक्सर चावल, दाल, रोटी, चटनी, दही जैसे कई व्यंजन होते हैं, जिनमें कुछ मिले-जुले आइटम्स भी होते हैं. इस प्रोजेक्ट को प्रोफेसर सीवी जवाहर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है. वह कहते हैं, ‘यदि आपको एक पूरी थाली में भारतीय भोजन दिया जाए जिसमें न केवल कई व्यंजन हों, बल्कि मिले-जुले व्यंजन भी हों, जैसे चावल के ऊपर दाल, पापड़ के नीचे छिपी रोटी तो आप यह कैसे समझेंगे कि थाली में क्या है और उसका पोषण मूल्य क्या है?’ इस प्रयोग के जरिए पता चलेगा कि पोषण मूल्य को समझने के लिए एआई का उपयोग कैसे किया जा सकता है. 

एआई कैमरे के जरिए पता चलेगा पोषण तत्व

इस शोध में एआई से लैस कैमरों ने चिकन और मटन बिरयानी के पोषण मूल्यों को पहचानने में सफलता हासिल की है. इसके लिए शोधकर्ताओं ने खाना पकाने की विधियों और पोषण संबंधी पूरी जानकारी को कैमरा सॉफ्टवेयर में दर्ज किया. फिर सिस्टम को पोषण की सही जानकारी देने में सफल पाया गया. हालांकि, आपको बता दें कि चावल, दाल और सांभर जैसी वस्तुओं को स्कैन करते समय टीम को शुरू में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा. यह इसलिए हुआ, क्योंकि चावल और दाल जैसे ठोस खाद्य पदार्थों को ग्राम में मापा जाता है, जबकि सूप और सांभर जैसे तरल पदार्थों को मिलीलीटर में मापा जाता है. शुरुआत में थोड़ी समस्या हुई, लेकिन फिर ये दिक्कत दूर हुई. एआई की दुनिया में यह अनोखा और सफल प्रयोग है. अभी इस पर और काम चल रहा  है.

अगले साल लॉन्च होगा ऐप

शोधकर्ताओं ने यह भी बताया की कि इस तकनीक पर आधारित एक ऐप अगले साल उपलब्ध कराया जाएगा. इस एप के जरिए लोग यह पता लगा पाएंगे कि कौन सा भोजन खान से वो कितना पोषक तत्व मिलेगा. इससे वह अपने स्वास्थ्य की जानकारी जान पाएंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि ये ऐप कितना सफल हो पाता है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Share
Published by
Kamesh Dwivedi

Recent Posts

समय से पहले खुल गई ट्रेन, सातवें आसमान पर पहुंचा उमा भारती का गुस्सा; अश्विनी वैष्णव को टैग कर लिखा पोस्ट

Uma Bharti Post: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती…

Last Updated: April 12, 2026 21:04:01 IST

मोनालिसा केस में बड़ा ट्विस्ट! महाकुंभ वायरल गर्ल की मां ने बेटी की उम्र को लेकर बताई असल सच्चाई

Mahakumbh viral girl Monalisa: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वायरल होने वाली मोनालिसा भोसले इन दिनों…

Last Updated: April 12, 2026 20:59:54 IST

Maharashtra Crime: ‘शारीरिक संबंध बनाओ…, लाडकी बहिण योजना का ई-केवाईसी करने घर पहुंचा शख्स, फिर करने लगा ये हरकत

Maharashtra Crime News: जलगांव में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के लिए ई-केवाईसी करने के…

Last Updated: April 12, 2026 20:33:17 IST

‘जब तक वो रिहा नहीं होगा…’, कुशीनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका

Girl Climb Tower For Boyfriend: कुशीनगर में नाबालिग लड़की अपने प्रेमी को जेल से रिहा…

Last Updated: April 12, 2026 20:11:43 IST