<

होली के रंगों में रंगी रशियन बाला, भोजपुरी बीट पर ऐसा नाची की इंटरनेट झूम उठा, वीडियो वायरल

रशियन लड़की भोजपुरी डांस: रंगों के त्योहार होली आते ही हर कोई मस्ती और खुशी से झूम उठता है. इस बार एक खास वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है. इसमें एक रशियन लड़की भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है.

Russian Girl Bhojpuri Dance: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रशियन लड़की का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. रंगों के त्योहार होली आते ही हर कोई मस्ती और खुशी से झूम उठता है. इस बार एक खास वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है. इसमें एक रशियन लड़की भोजपुरी गाने पर डांस कर रही है. उसका स्टाइल इतना दिलकश है कि वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया.

इस डांस वीडियो में लड़की पूरी तरह होली के रंगों में रंगी हुई है. उसका चेहरा, बाल और कपड़े गुलाबी, नीले, हरे और पीले रंग से रंगे हुए हैं. माहौल ऐसा लग रहा है जैसे वह सच में होली के जश्न का हिस्सा हो. उसके आस-पास जश्न का माहौल साफ दिख रहा है.

कौन हैं वो रशियन लड़की जो भोजपुरी गानों पर थिरकी?

वायरल वीडियो में दिख रहीं रशियन डांसर का नाम तातियाना रोमानोव है. वह भोजपुरी गानों की धुनों पर पूरे कॉन्फिडेंस और जोश के साथ डांस करती है. वह देसी स्टाइल में फास्ट म्यूजिक पर डांस करती है और शानदार फेशियल एक्सप्रेशन बनाती है. उसकी मुस्कान और एनर्जी देखकर लोग खुद भी नाचने लगते हैं.

वीडियो भले ही छोटा हो, लेकिन इसका असर बहुत ज़्यादा है. वीडियो के कैप्शन में मज़ाकिया अंदाज में पूछा गया है कि क्या लोगों को रशियन लड़की का भोजपुरी होली डांस पसंद आया. भारत और रूस के झंडे भी दिखाए गए हैं, जो दोस्ती और प्यार का मैसेज दे रहे हैं.

रशियन लड़की का भोजपुरी होली डांस को लोगों ने किया पसंद

इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो को हज़ारों लाइक्स और कमेंट्स मिले. कई लोगों ने हैप्पी होली कहा, तो कुछ ने मज़ाकिया अंदाज़ में तारीफ़ की. यह वीडियो दिखाता है कि म्यूज़िक और त्योहारों की खुशी की कोई सीमा नहीं होती. अलग-अलग देशों के लोग भारतीय संस्कृति और म्यूज़िक से जुड़ रहे हैं. रंग, डांस और उत्साह लोगों को एक करते हैं.

ऐसे वीडियो साबित करते हैं कि जब खुशी बांटने की बात आती है तो भाषा या देश मायने नहीं रखते. होली के रंग अब सिर्फ़ भारत तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि दुनिया के कोने-कोने तक पहुंच रहे हैं. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर tatianaromanoff_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था.
 

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

10 साल छोटे रितेश देशमुख की मां का रोल करने पर भाग्यश्री ने तोड़ी चु्प्पी, ‘राजा शिवाजी’ में निभाया था किरदार

Bhagyashree: अभिनेत्री भाग्यश्री ने रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में राजमाता जीजाबाई की महत्वपूर्ण…

Last Updated: May 24, 2026 17:06:14 IST

‘अब बॉलीवुड में ऐसे रिश्ते नहीं होते…’, अमीषा पटेल ने ऋतिक के साथ शेयर की 26 साल पुरानी तस्वीर; लिखा प्यारा नोट

Ameesha Patel: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने आज रविवार को ऋतिक रोशन के साथ एक 26…

Last Updated: May 24, 2026 16:27:08 IST

LSG vs PBKS: 1 शतक, कई रिकॉर्ड… श्रेयस अय्यर ने किया गजब कारनामा, 19 साल में बने चौथे ऐसे कप्तान

Shreyas Iyer Century: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ…

Last Updated: May 24, 2026 13:14:12 IST

Jokes Of The Day: सोना कहां है… जब पिस्तौल दिखाकर चोर ने पूछा, फिर आदमी का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 24, 2026 12:04:46 IST

IPL 2026: 1 सीट, 3 दावेदार… MI तय करेगी कौन खेलेगा प्लेऑफ, देखें समीकरण

IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए 3 टीमों…

Last Updated: May 24, 2026 11:46:33 IST