IPS Aashna Chaudhary Engagement: आईपीएस आशना चौधरी सिर्फ अपने प्रोफेशनल काम के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी अलग पहचान रखती हैं. यही वजह है कि उनका वेडिंग लुक लोगों को खूब भाया और अब उनकी सगाई वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फ्लोरल लहंगे में दुल्हनिया बनकर उन्होंने सबका दिल जीत लिया.
आईपीएस आशना अक्सर अपने लुक्स से लोगों का ध्यान खींचती हैं, लेकिन उनके वेडिंग और सगाई के लुक्स ने ब्राइड्स के लिए नए गोल्स सेट कर दिए. उन्होंने ज्यादा ज्वैलरी या भारी मेकअप नहीं किया, बल्कि कपड़ों के कलर कॉम्बिनेशन और स्टाइलिंग पर फोकस किया. यही चीजें मिलकर उनके लुक को परफेक्ट बना गईं और ब्राइड्स के लिए आइडिया भी बन गईं.
एक-दूजे को दिए कमप्लिमेंट
आईपीएस आशना और आईएएस अभिनव की शादी दिसंबर 2025 में हुई, जबकि सगाई अप्रैल में की गई थी. इस दौरान दोनों ने कलर को-ऑर्डिनेटेड आउटफिट्स पहने, जो साथ में बेहद सुंदर लगे.फ्लोरल लहंगे में दुल्हनिया का अंदाज शानदार था, वहीं दूल्हे राजा ने ऑफ़-व्हाइट कुर्ता-पजामा के साथ स्टाइलिश जैकेट पहनकर लुक को पूरा किया. जैकेट पर कलरफुल एम्ब्रॉयडरी और पक्षियों वाले फ्लोरल पैटर्न ने लुक को क्लासी बनाया, और नीचे से ट्रायंगल कट इसे मॉडर्न टच दे रहा था.
आईपीएस आशना का लुक
आइए पहले आईपीएस आशना के लुक की बात करें. उन्होंने येलो कलर का खूबसूरत लहंगा-चोली पहना, जिसने उनकी ब्यूटी को निखारा.
- फैब्रिक: सिल्क ऑर्गेंजा, हल्का और फ्लोई लुक देने वाला.
- डिज़ाइन: फ्लोरल प्रिंट जिसमें सेक्विन और एम्ब्रॉयडरी का टच.
- ब्लाउज: हाफ स्लीव्स, मैचिंग पैटर्न के साथ.
- दुपट्टा:ऑर्गेंजा फैब्रिक, फ्लोरल डीटेलिंग.
लहंगे को घेरदार बनाने के लिए बॉल गाउन स्टाइल में प्लीट्स और फ्लोई टच दिया गया. पिंक, येलो, ग्रीन और ऑरेंज शेड में फ्लोरल पैटर्न रखा गया, जिसे बैलेंस बनाने के लिए कहीं बड़ा और कहीं छोटा रखा गया.
ब्लाउज और दुपट्टे में चमक
ब्लाउज की स्वीटहार्ट नेकलाइन को मिरर वर्क और सितारों के सेक्विन से हाइलाइट किया गया. हाफ स्लीव्स और बॉर्डर पर गोल्डन सेक्विन लेस लगाया गया. दुपट्टे पर भी फ्लोरल पैटर्न के साथ सितारों की डीटेलिंग की गई, जिसे उन्होंने साइड कंधे पर कैरी किया.
ज्वैलरी ने दिया क्लासी टच
लुक को पूरा करने के लिए आईपीएस आशना ने पर्ल और गोल्डन डीटेलिंग वाला हार पहना. इसके साथ मैचिंग झुमके, चूड़ियां और सॉफ्ट ग्लैम मेकअप लुक को परफेक्ट बना रहे थे.