Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > Joke of the Day: तुम से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ, पत्नी के पूछने पर पति ने बताई ऐसी वजह, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Joke of the Day: तुम से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ, पत्नी के पूछने पर पति ने बताई ऐसी वजह, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि, आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए वैलेंटाइन डे पर शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर...

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 16, 2026 19:39:54 IST

Mobile Ads 1x1

Funny Jokes of the Day: अगर सेहतमंद रहना है तो रोज हंसने-मुस्कुराने की आदत डाल लीजिए. ऐसा मैं नहीं, हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं. क्योंकि, सेहतमंद रहने के लिए केवल अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. यही वजह है कि, हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए वैलेंटाइन डे पर शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

हंसने पर मजबूर कर देंगे ये वायरल जोक्स

पति- तुम से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ.
पत्नी- कौन सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई.

पत्नी (नाराज होते हुए)- इतना लेट क्यों हो गए? मैं कब से वेट कर रही हूं?
पति- बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था..!
पत्नी- अच्छा क्या खाया?
पति- गालियां..!

पति- दुनिया का बेहतरीन सिंगर कौन?
पत्नी- नहीं तुम बताओ?
पति- “मच्छर” है..!
क्योंकि उसका गाना किसी को पसंद आए या न आए पर ताली सबको बजानी पड़ती है..!

सोनू को रोता देख बबलू: क्यों रो रहे हो?
सोनू: और क्या करूं जिस लड़की को भुलाना चाहता हूं उसका नाम ही याद नहीं आ रहा.

गोलू- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
मिनी- यही कि, समय के साथ लोग बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले.
गोलू- ओह! वह कैसे?
मिनी- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी…

मां आधी रात को कमरे में आकर बोली- 
मां- बेटा तुझे पता है, कि आज से पेट्रोल सस्ता हो गया है?
बंटी- हां मां, फिर क्या हुआ?
मां- चुपचाप करके फोन बंद करके सो जा नहीं तो तेरे इसी फोन पर पेट्रोल डाल के आग लगा दूंगी.

जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की?
गोलू- जज साहब आपकी अच्छी नौकरी है, अच्छी सैलरी है.
फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे…?

नौकर- सेठ जी छुट्टी दे दो, गांव जाना है.
सेठ जी- …पर क्यों जाना है गांव?
नौकर- गांव में मेरी शादी है इसलिए.
सेठ जी- …तो छुट्टी कितने दिनों की चाहिए?
नौकर- सेठ जी, ये तो बहू का चेहरा देखने के बाद ही तय कर पाऊंगा…

MORE NEWS

Home > लाइफस्टाइल > Joke of the Day: तुम से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ, पत्नी के पूछने पर पति ने बताई ऐसी वजह, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: February 16, 2026 19:39:54 IST

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS