Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > Funny Joke: आपको मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार? पत्नी ने पूछा तो पति ने कही ऐसी बात, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Funny Joke: आपको मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार? पत्नी ने पूछा तो पति ने कही ऐसी बात, सुनकर ठहाके लगाएंगे

joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर...

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: 2026-02-24 10:22:33

Mobile Ads 1x1

joke of the day: ये सच है कि, चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है. जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है और आस-पास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है. यही वजह है कि, हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…

इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे

दो आदमी शराब के नशे में धुत्त होकर रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे…
पहला- हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं
दूसरा- अरे सीढ़ियां तो ठीक हैं, मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि
हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं …

—————————

डॉक्टर- क्या बात है…?
पप्पू- जी कुत्ते ने काट लिया है…
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा,
मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आए हो…
पप्पू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था…!!!

—————————

पत्नी बीमार पति को डाक्टर के पास ले गयी..
डाक्टर ने कहा “इनको अच्छा खाना दो, हमेशा खुश रखो, घर की कोई भी प्राब्लम इनसे डिसकस न करो, 
फाल्तू की फरमाइशें करके इनकी चिंताएं मत बढ़ाओ तो ये छह महीने में ठीक हो जाएंगे…
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा “क्या कहा डाक्टर ने?”
पत्नी बोली “डाक्टर ने जवाब दे दिया है”

—————————

संता- सुबह-सुबह पड़ोसन बोल रही थी कि मेरे पेट में चूहे दौड़ रहे हैं…
बंता- तो फिर तुमने क्या किया…?
संता- मैंने उसे चूहे मारने की दवा खिला दी…
दो घंटे से सो रही है, थैंक्यू भी नहीं बोला…!!!

—————————

पत्नी- आपको मेरी सुंदरता ज़्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार…?
पति- मुझे तो तेरी ये मज़ाक करने की आदत बहुत अच्छी लगती है.

—————————

टीचर- तुम परिंदो के बारे में सब जानते हो ??
संजू- हां सर, 
टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता ?? 
संजू- मरा हुआ परिंदा .
टीचर- भाग पागल कहीं का.

—————————

पिंटू साइकिल से बाजार जा रहा था.
एक विदेशी आदमी आया और उसने पिंटू को रोका.
पिंटू- ऐसे आचनक से सामने आ गया, मरेगा क्या?
विदेशी- मुझे ताज महल जाना है.
पिंटू- तो जा ना. सबको बताता रहेगा तो पहुंचेगा कब?

MORE NEWS

Home > लाइफस्टाइल > Funny Joke: आपको मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार? पत्नी ने पूछा तो पति ने कही ऐसी बात, सुनकर ठहाके लगाएंगे

Written By: Lalit Kumar
Last Updated: 2026-02-24 10:22:33

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS