Joke of the day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. इसलिए कहा भी जाता है कि, हंसी वो दवा है जो बिना डॉक्टर, बिना प्रिस्क्रिप्शन और बिना साइड इफेक्ट के हर किसी का दिन बना देती है. इसलिए भागदौड़ के बीच में कुछ समय हंसने के लिए भी निकला करें. इसके लिए आप जोक्स पढ़ सकते हैं. ये जोक्स न सिर्फ चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, बल्कि मूड को भी झट से फ्रेश कर देते हैं. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी.इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
पोता- दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं?
दादी- अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान….
पोता- दादी अब कहां घूमोगी?
पीछे से छोटा पोता बोला… कब्रिस्तान…
मोनू- ओए तेरा सिर कैसे फट गया?
सोनू- चप्पल से पत्थर तोड़ रहा था.
मोनू- लेकिन उसमें सिर कहां से आया?
सोनू- बगल से गुजरते हुए एक आदमी ने कहा कभी खोपड़ी का इस्तेमाल भी कर लिया करो.
चेला- बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है.
बाबा- वत्स, लक्ष्मी आने वाली हैं.
चेला- दाएं पैर में भी खुजलाहट है.
बाबा- यात्रा योग बन रहा.
चेला- पेट पर भी खुजलाहट है.
बाबा- उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी.
चेला- गर्दन पर भी खुजलाहट है.
बाबा- दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है.
गर्लफ्रेंड- हाय जानू क्या कर रहे हो?
बॉयफ्रेंड- पैसे जोड़ रहा हूं!
गर्लफ्रेंड- ओह… मेरे नए फोन के लिए पैसे जोड़ रहे हो ना जानू… कितने अच्छे हो तुम
बॉयफ्रेंड- 50 रुपए का नोट फट गया है उसको जोड़ रहा हूं टेप लगाकर क्वाटर के लिए.
एक महिला एक सांड को घी चुपड़ी रोटी खिला रही थी,
वहां खड़े सज्जन को संसय हुआ कि कदाचित वो महिला, सांड को गाय समझ रही है…
सज्जन व्यक्ति- बहन ये सांड है गाय नहीं, आप इसे रोटियां खिला रही हैं,
किंतु यह प्रतिदिन गांव में तीन चार लोगों को सिंग मारकर हड्डियां तोड़ देता है…
महिला- भाई साहब मुझे पता है कि यह सांड है.
मेरे पति हड्डी के डॉक्टर हैं उनका हॉस्पिटल इस सांड के कारण ही चल रहा है.