Funny Jokes of the Day: चुटकुले हमारे जीवन का एक खास और मजेदार हिस्सा होते हैं. यही तो हैं जो हमें खुलकर हंसने का मौका देती हैं और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में तनाव कम करती है.सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी हवा हंसी-मजाक भी जरूरी है. ये आपको हेल्दी रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता दें कि, आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी सेहत का ख्याल रखते हुए आपके लिए कुछ वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं. इन जोक्स को पढ़कर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सफर…
इन जोक्स को पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
- टीचर- पृथ्वी गोल है, ये किसने साबित किया?
पप्पू- सर, शादीशुदा लोग रोज साबित करते!
टीचर- वो कैसे?
पप्पू- क्योंकि चाहे पत्नी कहीं भी खड़ी हो… आदमी को वहीं आना पड़ता है!
मतल साफ है कि दुनिया गोल है, घूमकर फिर वहीं पहुंच जाता है!
- टीचर- अगर कोई लड़का गर्ल्स हॉस्टल की तरफ गया,
तो 100 रु. फाइन लगेगा…!
दूसरी बार गया तो 200 रु. और तीसरी बार
सीधा 500 का फाइन लगेगा…!
छात्र – सर जी… अगर हमें महीने भर का पास बनवाना हो,
तो कितने का बन जाएगा…?
- एक बार छगन चौकीदार वकील से बोले –
छगन- साहब… मेरी वसीयत लिख दो,
मैं मरने के बाद अपना सबकुछ यतीमखाने को दान करना चाहता हूं.
वकील साहब- क्या-क्या है तुम्हारे पास…?
छगन- बस.. एक बेटा और एक बेटी.
- पत्नी टेबल पर चढ़ कर घर साफ करते-करते गाना गा रही थी…!
अगर तुम मिल जाओ… जमाना छोड़ देंगे हम…!
तभी पति ने भी गाना शुरू किया – अगर तुम गिर जाओ… दूसरी ढूंढ लेंगे हम…!
बेचारा पति अब अस्पताल में भर्ती है…!
- पत्नी- सुनो! चलिए आज बाहर खाना खाके आएं…!
पति- क्यों..?
पत्नी- हफ्ते में एक दिन तो मेरा भी मन करता है कि आपको कुछ ‘अच्छा’ खिलाऊं…!
- डॉक्टर – मोटापे का एक ही इलाज है.
चिंटू – क्या डॉक्टर…?
डॉक्टर – तुम रोज एक रोटी खाओ.
चिंटू – ये एक रोटी खाने के बाद खानी है या खाने से पहले…?
डॉक्टर साहब बेहोश…!
- टीचर- संस्कृत में पत्नी को क्या कहते है?
सोनू- संस्कृत छोड़िए सर, किसी भी भाषा में पत्नी को कुछ
नहीं कह सकते!!
- पत्नी- मैं घर छोड़कर जा रही हूं…
पति- मैं भी बाबा के पास जा रहा हूं..
पत्नी- क्यों, मुझे मांगने के लिए?
पति- नहीं, बताने के लिए कि कृपा आनी शुरू हो गयी है!!
- डॉक्टर- अब आप खतरे से बहार है, फिर भी आप इतना डर क्यों रहे हो?
मरीज- जिस ट्रक से मेरा एक्सीडेंट हुआ था उस ट्रक पर लिखा था…
“ज़िन्दगी रही तो फिर मिलेंगे”!!