16
Salt: नमक का सेवन हमारे डेली के खानपान का जरूरी हिस्सा है और शरीर में इसकी सही मात्रा बनाए रखना उतना ही जरूरी है. सोडियम की कमी होने पर थकान, चक्कर आना, सिरदर्द और मांसपेशियों में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि जरूरत से कम नमक खाना भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सोडियम की कमी से क्या खतरा हो सकता है और उम्र के अनुसार रोजाना कितना नमक खाना सही है.
नमक 40 प्रतिशत सोडियम और 60 प्रतिशत क्लोराइड से बना होता है संतुलित मात्रा में नमक का सेवन शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है. यह शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है, पाचन तंत्र और किडनी को ठीक से काम करने के लिए जरूरी होता है. नमक ब्लड में शुगर की मात्रा को कम करता है, आदि.
हाइपोनेट्रेमिया
हाइपोनेट्रेमिया वह स्थिति है जब आपके ब्लड में सोडियम की मात्रा बहुत कम हो जाती है. इसके सामान्य कारणों में हृदय, लिवर, किडनी और मस्तिष्क रोग, हार्मोन संबंधी समस्याएं और दवाएं शामिल हैं. उपचार में पानी का सेवन सीमित करना, IV तरल पदार्थ देना और दवाओं को समायोजित करना शामिल हो सकता है.
नमक की कमी के लक्षण
- पेट में ऐंठन
- सिर दर्द
- अनियमित हार्ट बीट
- चिड़चिड़ापन
- जी मिचलाना
- मांसपेशियों में खिंचाव
- कब्ज की समस्या
- दस्त
एक दिन में कितना नमक खाना चाहिए?
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के अनुसार गंभीर बीमारियों से बचने के लिए रोजाना सिर्फ 5 ग्राम नमक का सेवन पर्याप्त होता है. खाने में उपर से नमक का प्रयोग करना ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है. गंभीर बीमारियों से बचने के लिए ज्यादा नमक के सेवन नहीं करना चाहिए.