<

शादी के लिए लड़के की कितनी होनी चाहिए सैलरी? सर्वे में सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा, महिलाओं की राय भी आई सामने

Blind Survey India: भारत के टेक प्रोफेशनल्स के बीच हुए Blind के एक सर्वे में 55 फीसदी लोगों ने माना कि शादी के लिए पुरुष की सालाना कमाई कम से कम 25 लाख रुपये होनी चाहिए. अविवाहित लोगों में यह आंकड़ा 69 फीसदी रहा. सर्वे में शादी से जुड़े आर्थिक लेन-देन और दहेज को लेकर भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए, हालांकि इसमें शामिल लोगों का बड़ा हिस्सा ग्लोबल टेक कंपनियों से है, इसलिए इसे पूरे भारत की राय नहीं माना जा सकता.

Blind Survey India: भारत में शादी को लेकर सोच तेजी से बदल रही है. कभी रिश्ते के लिए परिवार, संस्कार, नौकरी और स्वभाव को प्राथमिकता दी जाती थी, लेकिन महानगरों और टेक सेक्टर से जुड़े प्रोफेशनल्स के बीच आर्थिक स्थिरता का महत्व बढ़ता दिखाई दे रहा है. एक नए सर्वे में तो पुरुष की शादी के लिए तैयार होने की एक खास आर्थिक सीमा भी सामने आई है. अनाम प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म Blind के सर्वे में शामिल 55 फीसदी लोगों ने माना कि किसी पुरुष की सालाना कमाई कम से कम 25 लाख रुपये होनी चाहिए, तभी उसे आर्थिक रूप से शादी के लिए तैयार माना जा सकता है. हालांकि, इस आंकड़े को पूरे भारत की राय समझना सही नहीं होगा, क्योंकि सर्वे में शामिल लोगों का बड़ा हिस्सा ग्लोबल टेक कंपनियों में काम करता है.

25 लाख की कमाई बनी ‘शादी के लिए तैयार’ होने की सीमा

Blind ने यह सर्वे 4 से 11 अगस्त 2026 के बीच भारत में काम करने वाले 1,473 प्रोफेशनल्स के बीच किया. इनमें करीब 78 फीसदी लोग ग्लोबल टेक कंपनियों में काम करते हैं. सर्वे में कुल 55 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि पुरुष की सालाना आय 25 लाख रुपये या उससे ज्यादा होनी चाहिए. दिलचस्प बात यह है कि अविवाहित लोगों की अपेक्षा शादीशुदा लोगों के मुकाबले काफी ज्यादा रही. करीब 69 फीसदी अविवाहित प्रतिभागियों ने 25 लाख रुपये सालाना को न्यूनतम सीमा माना, जबकि शादीशुदा प्रतिभागियों में यह आंकड़ा 48 फीसदी रहा. वहीं करीब 29 फीसदी लोगों ने तो 50 लाख रुपये से ज्यादा की सालाना कमाई को शादी के लिए उचित न्यूनतम स्तर माना.

महिलाओं और पुरुषों की राय में भी ज्यादा अंतर नहीं

सर्वे में शादी के लिए पुरुष की कमाई को लेकर महिलाओं और पुरुषों की राय में बहुत बड़ा अंतर नहीं दिखा. करीब 67 फीसदी महिला प्रतिभागियों ने माना कि पुरुष की सालाना आय कम से कम 25 लाख रुपये होनी चाहिए. पुरुष प्रतिभागियों में यह आंकड़ा 59 फीसदी रहा. यानी मामला सिर्फ यह नहीं है कि परिवार लड़के की कमाई को महत्व दे रहे हैं, बल्कि प्रोफेशनल्स के बीच खुद आर्थिक क्षमता को शादी की तैयारी से जोड़ने की सोच मजबूत दिखाई दे रही है.

लेकिन 50 लाख कमाने वाले कितने लोग हैं?

सर्वे का सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस आय को शादी के लिए जरूरी माना जा रहा है, वास्तव में कितने लोग उतनी कमाई करते हैं. Blind के मुताबिक, आयकर रिटर्न के आंकड़ों के आधार पर 50 लाख रुपये सालाना कमाने वाले टैक्सपेयर्स की संख्या सिर्फ 1 फीसदी से थोड़ी ज्यादा है. ऐसे में शादी के लिए तय की जा रही आय सीमा और वास्तविक कमाई के बीच बड़ा अंतर नजर आता है. इससे यह भी संकेत मिलता है कि सर्वे में सामने आई अपेक्षाएं सामान्य भारतीय परिवारों की औसत आर्थिक स्थिति का प्रतिनिधित्व नहीं करतीं. यह मुख्यतः अपेक्षाकृत संपन्न टेक प्रोफेशनल्स के बीच बनी सोच को दर्शाती हैं.

शादी के बाद बदल जाती है कमाई को लेकर सोच?

सर्वे का एक और दिलचस्प पहलू अविवाहित और शादीशुदा लोगों की सोच का अंतर है. जहां 69 फीसदी अविवाहित लोगों ने 25 लाख रुपये की सीमा को सही माना, वहीं शादीशुदा लोगों में सिर्फ 48 फीसदी ने ऐसा कहा. इस अंतर से यह संकेत मिलता है कि शादी से पहले आर्थिक स्थिरता को लेकर उम्मीदें ज्यादा ऊंची हो सकती हैं, जबकि शादी के बाद लोगों के लिए कमाई के अलावा रिश्ते की वास्तविक परिस्थितियां और दूसरी प्राथमिकताएं भी मायने रखने लगती हैं.

सिर्फ सैलरी नहीं, शादी में पैसा और प्रॉपर्टी भी बड़ा मुद्दा

सर्वे में शादी के दौरान आर्थिक लेन-देन को लेकर भी सवाल पूछे गए. प्रतिभागियों से पूछा गया कि क्या उनकी शादी या उनके किसी करीबी की शादी में लड़की के परिवार की ओर से नकद, सोना, गाड़ी, प्रॉपर्टी या शादी का खर्च जैसी चीजें दी गई थीं. करीब 51 फीसदी लोगों ने इसका जवाब ‘हां’ में दिया. इनमें लगभग 20 फीसदी लोगों ने 25 लाख रुपये या उससे ज्यादा की रकम या संपत्ति दिए जाने की बात कही, जबकि करीब 10 फीसदी ने 1 करोड़ रुपये से ज्यादा के लेन-देन की जानकारी दी.

sharma ranjana

Share
Published by
sharma ranjana

Recent Posts

गोरखपुर की सड़क पर भिड़े वकील और दरोगा, जमकर चला जूता, जांच हुई तो सामने आया हैरान करने वाला सच

Gorakhpur viral video: गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में दरोगा और वकील के बीच मारपीट…

Last Updated: September 28, 2026 19:12:53 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 28, 2026 18:52:17 IST

बुर्ज खलीफा मेंबुर्ज खलीफा में सबसे सस्ता फ्लैट कितने का? जानें कितने वर्ग फुट का मिलेगा फ्लैट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Burj Khalifa property: दुबई के बुर्ज खलीफा में घर खरीदने का सपना सिर्फ अरबपतियों तक…

Last Updated: September 28, 2026 18:47:48 IST

‘अब क्या Snapchat पर शिकायत करूं?’: सैमसंग की फ्लॉप सर्विस और फर्जी वादों पर फूटा लैपटॉप यूजर का गुस्सा

Samsung Galaxy Book 4 Issue: सैमसंग का महंगा गैलेक्सी बुक 4 लैपटॉप खरीदा, लेकिन हफ्ते…

Last Updated: September 28, 2026 18:26:19 IST

Hathi Kheda Thakur Temple: 300 साल पुराना वो मंदिर, जहां भगवान की मूर्ति नहीं, हाथियों की होती है पूजा

Hathi Kheda Thakur Temple: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में दलमा की पहाड़ियों और जंगलों के…

Last Updated: September 28, 2026 18:02:33 IST

IRCTC SMS Alert: यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब रेलवे SMS भेजकर बताएगा कहां खाली है ट्रेन में सीट, दिवाली-छठ पर घर जाना होगा आसान!

IRCTC SMS Alert: दिवाली और छठ पर दिल्ली-एनसीआर से यूपी-बिहार जाने की सोच रहे हैं…

Last Updated: September 28, 2026 17:35:33 IST