<

लाल मसूर से तुरंत ग्लोइंग हो जाती है स्किन, झटपट दिखेगा असर, इन तीन तरीकों से करें इस्तेमाल

आज के समय में हर कोई व्यक्ति ग्लोइंग और बेदाग स्किन चाहता है. इसके लिए वे महंगे-महंगे ट्रीटमेंट और ब्यूटी प्रोडक्ट का सहारा लेते हैं. हालांकि स्किन के लिए आज भी मसूर दाल से बेहतर कुछ नहीं है.

Masoor Dal Face Pack: आज के समय में प्रदूषण, धूप और खराब खानपान के साथ ही केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स चेहरे की निखार छीन लेते हैं. इसके कारण अक्सर लोग पार्लर जाकर हजारों रुपए के ट्रीटमेंट और फेशियल आदि कराते हैं. हालांकि इनका असर कुछ ही दिनों में खत्म हो जाता है. ऐसे में लोग ऐसा ट्रीटमेंट चाहते हैं, जो सस्ता भी हो और इसे इस्तेमाल करना आसान हो. साथ ही ये आपकी स्किन को निखारता है.

दादी-नानी के नुस्खों में से एक है लाल मसूर की दाल. ये एक ऐसा ब्यूटी सीक्रेट है, जो त्वचा पर निखार लाता है. इसकी उबटन बनाकर चेहरे पर लहाने से झाइयां खत्म होती हैं. आयुर्वेद में मसूर की दाल को त्वचा के लिए बेहतरीन क्लींजर माना जाता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को गहराई से साफ करते हैं. ये डेड स्किन को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाता है. अगर इसे नियमित तौर पर लगाया जाए, तो इससे केवल झुर्रियां ही कम नहीं होतीं बल्कि ये जिद्दी  टैनिंग और पिगमेंटेशन भी हटाता है.

ऐसे तैयार करें  टैन रिमूवल फेस पैक

अगर आपकी त्ववचा पर काफी टैनिंग हो गई है, तो आप मसूर की दाल से टैनिंग रिमूवल पैक बना सकते हैं. 2 चम्मच मसूर की दाल पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल और आधा चम्मच नींबू का रस डालकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं. इस पैक को चेहरे से लेकर गर्दन तक लगाएं. जब ये सूख जाए, तो हल्के हाथों से रगड़कर इसे उतारें. 

बनाएं एंटी एजिंग उबटन

मसूर की दाल केवल चेहरे को चमकाने नहीं बल्कि दाग धब्बों को कम करने के काम भी आती है. इसे लगातार इस्तेमाल करने से ये महंगे एंटी एजिंग प्रोडक्ट्स को टक्कर देती है. इसके लिए आपको मसूर दाल पाउडर में थोड़ी सी हल्दी और एक चम्मच ताजा दही डालकर अच्छे से मिलाकर चेहरे पर लगाना होगा. जब ये सूख जाए, तो इसे साधारण पानी से धो लें. इससे स्किन टाइटनिंग और ग्लोइंग बनेगी.

मसूर दाल से मिलेगी इंस्टेंट ब्राइटनिंग

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो 2 चम्मच मसूर दाल पाउडर में 1 चम्मच शहद और थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर अपने फेस पर लगाना चाहिए. इसे लगभग 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें. ये स्किन को लाइट और सॉफ्ट बनाता है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Iran musician viral video: जंग के मलबे के बीच गूंजा संगीत! ईरानी म्यूजिशियन का वीडियो देख भावुक हो रही दुनिया

Iran musician viral video:अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच ईरान के एक म्यूजिशियन का वीडियो…

Last Updated: April 9, 2026 16:37:08 IST

Ladli Behna Yojana: ये काम नहीं कराया तो 1500 रुपये कैंसिल, खाते में नहीं आएगी 35वीं किस्त, पढ़ें नए नियम

Ladli Behna Yojana New Update : लाड़ली बहनों के खाते में एक बार फिर 1500 रुपये…

Last Updated: April 9, 2026 16:35:08 IST

‘सदी के महानायक’ का Kiss बना सुर्खियों की आग, 36 साल छोटी एक्ट्रेस संग हुआ विवाद

कई बार कुछ फिल्में और उनमें फिल्माए गए किरदारों का एक्टर्स की जिंदगी पर काफी…

Last Updated: April 9, 2026 16:27:52 IST

Sikkim Landslide: लाचेन में हुआ भूस्खलन, हजारों पर्यटक फंसे, सेना और BRO के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किया बचाव

Landslide In Sikkim: सिक्किम के लाचेन क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद रास्ते…

Last Updated: April 9, 2026 16:27:26 IST

जयपुर में रूह कंपा देने वाला हादसा: घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को वैन ने रौंदा, 15 फीट तक घसीटा

जयपुर के महेश नगर इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाला एक हिट-एंड-रन मामला सामने…

Last Updated: April 9, 2026 16:26:29 IST

नोएडा में हर रात बालकनी पर रोता है बेकसूर कुत्ता, हिंसा और डर के साये में जीने को मजबूर मासूम जानवर, वीडियो वायरल!

नोएडा के पॉश इलाके सेक्टर 150 की हाई-राइज सोसायटी ATS पायस हाइडवेज़ से पशु क्रूरता…

Last Updated: April 9, 2026 16:20:56 IST