Iran musician viral video:अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बीच ईरान के एक म्यूजिशियन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है,जिसमें वह युद्ध के वजह से तबाह हो चुके अपने म्यूजिक स्कूल के बीच बैठकर वाद्य यंत्र बजा रहा है.
ईरानी म्यूजिशियन वायरल वीडियो
Iran musician viral video: ईरान से एक दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक संगीतकार अपने टूट चुके म्यूजिक स्कूल के बीच बैठकर वाद्य यंत्र बजाता नजर आता है. चारों तरफ मलबा, टूटी दीवारें और बिखरा सामान दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बावजूद वह पूरी शांति के साथ संगीत में खोया हुआ है.
इस कलाकार का नाम Hamidreza Afarideh है. उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि इस जगह पर आखिरी आवाज बम या मिसाइल की नहीं, बल्कि संगीत की हो. वीडियो में दिखता है कि स्कूल बुरी तरह क्षतिग्रस्त है-छत टूटी हुई है, दीवारें गिर चुकी हैं और हर तरफ मलबा फैला है. फिर भी वह वहीं बैठकर कमांचे बजा रहे हैं, जो इस दृश्य को और भी भावुक बना देता है.
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पत्रकार Alireza Akbari ने शेयर किया था. शेयर होने के बाद इसे लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर कई प्रतिक्रियाएं आई हैं.लोगों ने इस वीडियो को उम्मीद और इंसानियत की मिसाल बताया है. कई यूजर्स ने कहा कि बर्बादी के बीच भी संगीत उम्मीद जिंदा रखता है.कुछ दिन पहले एक और वीडियो भी सामने आया था, जिसमें ईरानी संगीतकार Ali Ghamsari ने तेहरान के पास ‘वतन’ नाम का संगीत बजाया. इस प्रदर्शन को भी लोगों ने मुश्किल समय में हिम्मत और शांति का संदेश देने वाला बताया.
यहां देखें वीडियो
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…
Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…