Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > चावल की जगह मिलेट्स की से बनाएं स्वादिष्ट खिचड़ी, बच्चों से बड़ों तक सबको आएगी पसंद

चावल की जगह मिलेट्स की से बनाएं स्वादिष्ट खिचड़ी, बच्चों से बड़ों तक सबको आएगी पसंद

अगर आप चावल की खिचड़ी खाते हुए परेशान हो गए हैं और कुछ टेस्टी और हेल्दी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो आप मिलेट्स की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं. भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 3, 2026 20:51:31 IST

Mobile Ads 1x1

Millets Khichdi Recipe: अगर आप रोज खाने के लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन ढूंढते हैं और अंत में हारकर चावल की खिचड़ी बनाते हैं, तो हम आज आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी है. आपने अक्सर सुना होगा कि स्वस्थ रहने के लिए भोजन में मोटा अनाज यानी मिलेट्स भी शामिल करना चाहिए. इनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. आज हम आपको ऐसी खिचड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो 4 मिलेट्स से बनती है. ये सेहत के लिए फायदेमंद है.

खिचड़ी बनाने के लिए चाहिए ये चीजें

चौथाई कप फॉक्सटेल मिलेट (कंगनी), चौथाई कप ज्वार, चौथाई कप बाजरा, चौथाई कप सांवा, चौथाई कर मूंग दाल, चौथाई कप मसूर दाल, आधा कप मसूर दाल, आधा छोटा चम्मच हल्दी, 7 कप पानी और स्वादानुसार नमक की जरूरत पड़ेगी.

तड़के के लिए चाहिए ये चीजें

इस खिचड़ी में तड़का लगाने से स्वाद का तड़का लग जाता है. तड़का लगाने के लिए 3 बड़े चम्मच घी, 2 सूखी लाल मिर्च, आधा छोटा चम्मच हींग, 2 छोटे चम्मच राई, 2 छोटे चम्मच जीरा, 2 छोटे चम्मच अदरक, 1 बड़ा चम्मच लहसुन, आधा छोटा चम्मच हल्दी, आधा कप कटा हुआ प्याज, 1 कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, 1 कप टमाटर, एक चुटकी कसूरी मेथी, आधा नींबू, थोड़ा सा हरा धनिया, स्वादानुसार नमक की जरूरत पड़ेगी.

कैसे बनाएं खिचड़ी?

खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले सभी मिलेट्स को अच्छे से धोकर कुकर में पानी डालकर रख दें. इसके बाद इसमें सारी दालें डालकर स्वादानुसार नमक और हल्दी डालकर ढक्कन बंद कर दें. इसे अच्छी तरह से पका लें. दूसरी तरफ एक पैन में घी गरम करें. इसमें सूखी लाल मिर्च, जीरा, हींग, राई और करी पत्ता डालें. इसके बाद इसमें प्याज और अदरक डालकर भूनें. अब इसमें लहसुन, हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालें. फिर इसमें टमाटर डालकर पका लें. जब मसाला अच्छी तरह से नरम हो जाए, तो इसे बना हुई खिचड़ी में अच्छे से डालें. इसके बाद इसके ऊपर हरा धनिया और थोड़ा सा नींबू निचोड़ें. आपकी गरमागरम खिचड़ी तैयार है और आप इसे एन्जॉय कर सकते हैं.

MORE NEWS