Natural Termite Prevention: अगर किसी के घर में दीमक हो जाएं, तो वो उसके लिए किस सपने से कम नहीं होता. दीमक लकड़ी के ढांचों, फर्नीचर और यहाँ तक कि नींव की सामग्री को भी भारी नुकसान पहुंचाते हैं. अगर आप भी दीमक की समस्या से परेशान हैं, तो यह तय करना कि गैर-रासायनिक या रासायनिक दीमक उपचार में से किसे चुनें, काफी मुश्किल हो सकता है. यहां हम आपको रासायनिक और गैर-रासायनिक दोनों तरह के उपचार बताने वाले हैं. इससे आप खुद ही समझ सकते हैं कि कौन सा तरीका ज्यादा कारगर और लंबा टिकाऊ है.
नॉन टोक्सिक तरीके से कैसे करें रोकथाम
बिना कैमिकल का इस्तेमाल करने से बच्चों और पालतू जानवरों पर इसका नेगेटिव असर नहीं पड़ता. ऐसे में अगर आप बिना कैमिकल के दीमक पर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो घर बनाते समय स्टील की जाली या खास रेत का इस्तेमाल कर सकते हैं. बाजारों में ऐसे बहुत से ऑप्शन्स आपको आसानी से मिल जाएंगे.
- इसके अलावा आप हीट ट्रीटमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. जिस जगह पर दीमक होते हैं, वहां पर तापमान इतना बढ़ा दिया जाता है कि दीमक मर जाएं. ये सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है.
- आप मशीनों की मदद से लकड़ी के अंदर छिपी दीमक को बिजली या माइक्रोवेव ऊर्जा से मार सकते हैं. छोटी जगह के लिए ये अच्छा ऑप्शन है.
- कहा जाता है कि जिस जगह पर नमी बनी रहती है, वहां पर दीमक पनपते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए पानी का रिसाव ठीक करना और साथ ही घर में हवा का सही इंतजाम रखना बहुत जरूरी है.
रासायनिक तरीके से कैसे भगाएं दीमक
रासायनिक तरीके बच्चे और पालतू जानवरों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं, लेकिन ये लंबे समय तक सुरक्षा देते हैं. साथ ही इन्हें काफी असरदार माना जाता है.
- दीमक से बचाव के लिए घर के आसपास की मिट्टी में दीमक मारने की दवा डाली जाती है, जिससे वे घर में नहीं घुसते और बाहर ही मर जाते हैं.
- दीमक से बचाव के लिए लकड़ी पर खास तरह का केमिकल लगाया जाता है, जिससे लकड़ी को दीमक खा नहीं पाते.
- अगर दीमक बहुत ज्यादा होते हैं, तो उस जगह और उसके आसपास की जगह पर गैस छिड़की जाती है, जिससे वो मर जाएं. हालांकि इस दौरान घर को पूरी तरह से खाली करना पड़ता है.
- इसके अलावा दीमकों से बचाव के लिए दीवारों और दरारों में फोम भरा जाता है, जिसमें दवाई लगी होती है. ऐसा करने से छिपी हुई दीमक मर जाती हैं.