अगर आप कोई नया कपड़ा लाते हैं, तो उसे धुलना बहुत जरूरी है. इसके पीछे स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि ज्योति में भी जरूरी माना गया है.
New Clothes Washing: अकसर जब लोग नए कपड़े खरीदकर लाते हैं, तो कुछ लोग कहते हैं नए कपड़े पहनने से पहले धोना जरूरी है. वहीं कुछ लोग कहते हैं कि ऐसा जरूरी नहीं है. ऐसे में एक्सपर्ट्स से ये जानना जरूरी है कि आखिर सच्चाई क्या है? दरअसल, एक्सपर्ट्स का कहना है कि नए कपड़ों में फैक्ट्री के केमिकल (जैसे फॉर्मलडिहाइड), बैक्टीरिया, फंगस और कीटाणु हो सकते हैं. इसलिए नए कपड़े पहनने से पहले धोने चाहिए. ये सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है.
नए कपड़ों को फैक्ट्री से स्टोर तक लाने के सफर और ट्रायल रूम में कई लोगों द्वारा छूने और पहनने तक बैक्टीरिया, फंगस और सूक्ष्मजीव (जैसे स्टैफिलोकोकस ऑरियस) कपड़ों पर आ जाते हैं. ऐसे में अगर आप इन कपड़ों को बिना धोए पहनते हैं, तो आपको त्वचा संक्रमण हो सकता है.
अगर आप कपड़ों को बिना धोए पहनते हैं, तो त्वचा पर एलर्जी और खुजली हो सकती है क्योंकि कपड़ों को चमकदार और टिकाऊ बनाने के लिए उसमें फिनिशिंग केमिकल, डाई (जैसे एज़ो-एनिलीन) और फॉर्मलडिहाइड रेजिन का इस्तेमाल किया जाता है, जो शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं.
नए कपड़े पहनने से पहले उन्हें धोना जरूरी है. इसके पीछे विज्ञान और ज्योतिष दोनों हैं. विज्ञान के अनुसार, तो साफ हो गया कि स्वस्थ रहने के लिए कपड़े धोना जरूरी है. हालांकि ज्योतिष के अनुसार, कपड़ों में एक ऊर्जा होती है. ऐसे में जब हम कोई नया कपड़ा पहनते हैं, तो वह अपने साथ कई तरह की ऊर्जाएं लेकर आते हैं.
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कपड़े कई लोगों के हाथों से होकर आते हैं. वे अपने साथ जो ऊर्जा लाते हैं उनमें नकारात्मक ऊर्जा भी शामिल हो सकती है. इन कपड़ों को बिना धोए पहनने से नकारात्मक ऊर्जा शरीर के साथ ही जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं. कपड़े धोने से नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती हैं.
कहा जाता है कि ज्योतिष में कपड़ों का संबंध ग्रहों से होता है. कपड़े को धोकर और फिर धूप में सुखाने से उनमें सूर्य और वायु की सकारात्मक ऊर्जा आती है. इससे व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य और सकारात्मकता आती है, साथ ही नए कपड़े धोना शुद्धिकरण का प्रतीक माना जाता है.
Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…
The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…
युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…
7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर 'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…
Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…
उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…