<
Categories: बिज़नेस

Saturday Bank Holiday: आज बैंक खुले हैं या बंद? 14 मार्च शनिवार को क्या है स्थिति, अपने शहर का जानें अपडेट

Saturday Bank Holiday: अगर आप आज बैंक जाकर कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो रुकिए. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की लिस्ट के आधार पर आज बैंकों में ताला लगा रहने वाला है.

Saturday Bank Holiday: व्यस्त दिनचर्या के कारण कई लोग आमतौर पर शनिवार को बैंक जाना पसंद करते हैं. हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंकिंग शेड्यूल को देखते हुए, शाखा में जाने से पहले यह जांच लेना जरूरी है कि बैंक खुला है या नहीं.

बैंक आज खुला है या बंद?

14 मार्च 2026 को बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह महीने का दूसरा शनिवार है. कृपया ध्यान रखें कि सभी शेड्यूल्ड और नॉन-शेड्यूल्ड बैंको का महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहता है. भारतीय रिजर्व बैंक के अवकाश कैलेंडर में अवकाश घोषित न होने पर, बैंक महीने के पहले, तीसरे और पाँचवें (कुछ मामलों में) शनिवार को खुले रहेंगे।

मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

इस महीने साप्‍ताहिक अवकाश के अलावा भी बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं. पहले भी 2, 3 और 4 मार्च को होलिका दहन और होली के उपलक्ष्‍य में अलग-अलग राज्‍यों में बैंक बंद रहे थे. 

  • 17 मार्च- जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 19 मार्च- तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, गोवा, आंध्र प्रदेश श्रीनगर और राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे.
  • 20 मार्च- जम्मू-कश्मीर, केरल, श्रीनगर और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 21 मार्च- असम, गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मेघालय और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 मार्च- मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, मुंबई, नागपुर, झारखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.
  • 28 मार्च, शनिवार: पूरे भारत में सप्ताह का चौथा शनिवार अवकाश रहेगा.
    29 मार्च — रविवार — अखिल भारतीय साप्ताहिक अवकाश.

क्या छुट्टी के दिन ऑनलाइन बैंकिंग कर सकते हैं?

ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सालों भर उपलब्ध रहती हैं. यहां तक ​​कि बैंक की छुट्टियों के दौरान भी यह सुविधा मिलती है. इससे ग्राहकों को बैंकों के बंद होने पर भी बिना किसी रुकावट के बैंकिंग गतिविधियां करने की सुविधा दी जाती है. ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ग्राहक यूपीआई लेनदेन, मनी ट्रांसफर, नेट बैंकिंग सेवाएं, ऑनलाइन ऋण के लिए आवेदन करना, चेकबुक का अनुरोध करना और अन्य कई कार्य कर सकते हैं.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST