<

Health Tips: 2026 में भूलकर भी न करें ये काम, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर, अच्छी आदतों के साथ शुरू करें नया साल

अगर आप भी अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं और बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको 2026 में कुछ अच्छी आदतें अपनाने की जरूरत है. वहीं कुछ आदतों को छोड़ देना ही अच्छा है.

Health Tips 2026: कुछ ही घंटों में नए साल की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में लोग काफी रेजॉल्यूशन लेंगे     कि वो नए साल से रेगुलर जिम जाएंगे. वे डाइट फॉलो करेंगे. हालांकि ऐसा हर बार पूरा नहीं हो पाता है. ऐसे में इस बार आप अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए केवल प्लान न बनाएं बल्कि उन्हें फॉलो भी करें. कुछ आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आप अपने आप को पहले से बेहतर बना सकते हैं और अपनी हेल्थ का ध्यान रख सकते हैं. 

आपको जानकार हैरानी होगी कि बीते कुछ सालों से भारतीयों में जानलेवा बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ रहा है. हालांकि इसे अच्छी हेल्थ से रोका जा सकता है. इसे रोकने के लिए कुछ अहम कदम उठाने जरूरी हैं. इसके लिए आपको 2025 की अपनी कुछ आदतों को बदलना होगा. ये आदतें धीरे-धीरे आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं.अगर आप लंबे समय तक निरोगी रहना चाहते हैं और लंबा जीना चाहते हैं, तो आपको कुछ आदतों को छोड़ना होगा.

2026 में जंक फूड से बनाएं दूरी

भारत में खराब और ऑयली खानपान के कारण अधिकतर लोग फैटी लिवर के शिकार हैं.  अब बड़े ही नहीं बच्चे भी इस बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं. उनमें भी ये लक्षण देखने को मिल रहे हैं. ऐसे में समय रहते लोगों को जंक फूड से दूरी बना लेनी चाहिए. साथ ही बच्चों को भी इससे दूर रखना चाहिए. नए साल पर जंक फूड को जिंदगी से बाहर निकालना आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा. खराब तेल में बनी ये चीजें हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं. इसके कारण हार्ट अटैक, किडनी फेल, लिवर फेलियर समेत कई हानिकारक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है. 

7-9 घंटे सोने की बनाएं आदत

एक्सपर्ट्स की मानें, तो नींद हमारी सेहत के लिए किसी गेम चेंजर से कम नहीं है. लोगों को रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए. हालांकि आज के समय में लोग फोन्स, टीवी और खराब लाइफस्टाइल के कारण सोने और उठने के समय पर ध्यान नहीं देते. लोगों को चाहिए कि वे जल्दी सोकर सुबह जल्दी उठें. हालांकि बहुत से लोगों को काम के कारण ऐसा नहीं कर पाते, तो उन्हें 7-9 घंटों की ननींद जरूर लेनी चाहिए. धीरे-धीरे से देर रात सोने और कम नींद लेने के कारण सेहत पर गलत असर पड़ता है और उन्हें कम उम्र में ब्रेन फॉग जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है.

मानसिक तनाव लेना करें कम

ऑफिस, घर और पर्सनल लाइफ को एक साथ सही ढंग से मैनेज न कर पाने के कारण लोग अक्सर स्ट्रेस में रहते हैं. इसके कारण उनकी सेहत पर काफी असर पड़ता है. डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स लोगों को तनाव न लेने की सलाह देते हैं क्योंकि लोग कम उम्र में ही मानसिक तनाव का शिकार हो रहे हैं. इसके कारण उन्हें गंभीर बीमारियों का भी सामना करना पड़ा सकता है. कई बार इसके कारण लोगों का तेजी से वजन बढ़ता है और महिलाओं को पीरियड्स संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

नए साल पर अपनाएं ये अच्छी आदतें

  • वहीं लोगों को नए साल पर हेल्दी लाइफ चुननी चाहिए. इसके लिए उन्हें सबसे पहले क्लीन डाइट का ध्यान रखना चाहिए.
  • बाहर का तला-भुना खाना छोड़ दें और घर का कम तला-भुना खाना खाएं.
  • रोजाना एक्सरसाइज करें.
  • रात को 9 बजे से पहले डिनर करें.
  • डिनर करने के बाद 30 मिनट वॉक करें.
  • रोजाना 7-9 घंटे की नींद लें.
  • देर तक जागना बंद करें.
  • शराब-सिगरेट से दूरी बनाएं.
  • तनाव लेना कम करें.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

IRCTC पर 10 लाख, सेवा प्रदाता पर… वंदे भारत में खराब खाना परोसना पड़ा भारी; रेलवे ने लगाया जुर्माना

IRCTC Food Quality Issue: वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को…

Last Updated: March 25, 2026 23:52:14 IST

West Bengal Elections 2026: बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक, RG Kar केस पीड़िता की मां को पार्टी ने इस सीट से दिया टिकट

Ratna Debnath BJP Candidate: बीजेपी ने बुधवार को सभी शंकाओं को दूर करते हुए आधिकारिक…

Last Updated: March 25, 2026 23:14:33 IST

हम पाकिस्तान जैसे दलाल… मिडिल ईस्ट संकट पर पाक की एंट्री पर एस. जयशंकर का सख्त रुख

Jaishankar Statement Pakistan Mediation: मिडिल ईस्ट की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई…

Last Updated: March 25, 2026 22:43:54 IST

रहमान डकैत का रोल ठुकराने वाले अब पछता रहे हैं! फोन मिलाकर कर रहे अफसोस, मुकेश छाबड़ा ने खोला बड़ा राज

Mukesh Chhabra: धुरंधर 2 की सफलता के बाद मुकेश छाबड़ा ने खोले कास्टिंग के गहरे…

Last Updated: March 25, 2026 22:08:11 IST

IPL 2026: हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट का ऐलान, खूंखार गेंदबाज की KKR में वापसी, GT में भी बदलाव

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हर्षित राणा के स्थान पर नवदीप सैनी को आईपीएल 2026 के…

Last Updated: March 25, 2026 21:10:07 IST

Project Hail Mary: रामनवमी पर भारत में होगा विदेशी फिल्म का धमाका, आखिर क्यों बढ़ी ‘धुरंधर’ के मेकर्स की टेंशन

Project Hail Mary: रायन गोसलिंग की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भारत में गुरुवार (26 मार्च, 2026) को…

Last Updated: March 25, 2026 21:11:18 IST