Project Hail Mary: रायन गोसलिंग की 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भारत में गुरुवार (26 मार्च, 2026) को भारत में रिलीज हो रही है. सिर्फ 3 दिन में 1300 कमाने वाली फिल्म ने 'धुरंधर' के मेकर्स को टेंशन में डाल दिया है.
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भारत में गुरुवार (26 मार्च, 2026) को रिलीज हो रही है
Project Hail Mary: आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिनेमा के पर्दे पर कमाई के लिहाज से तूफान बन गई है. रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन स्टारर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार (25 मार्च, 2026) तक यानी 6 दिनों के दौरान फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 900 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इसके साथ ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे तेज़ 900 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है. भले ही यह आंकड़ा भारतीयों को चौंका रहा हो, लेकिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को भी एक फिल्म ने मात दे दी है. कमाई के लिहाज से बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ इस विदेशी फिल्म ने धुरंधर के मेकर्स की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि यह फिल्म अधिक लॉजिक वाली बताई जा रही है.
‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से भी अधिक की भारी भरकम कमाई करते हुए ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ भी पीछे छोड़ दिया है. जहां ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ करीब एक सप्ताह के दौरान कमाई के लिहाज से 900 करोड़ रुपये पहुंची है, जबकि ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ सिर्फ 3 दिन में ही 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है. बताया जा रहा है कि कमाई का यह आंकड़ा इसी तरह जारी रहा तो एक सप्ताह के भीतर यह फिल्म 3000 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी.
रायन गोसलिंग की ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भारत में गुरुवार (26 मार्च, 2026) को रिलीज होगी. यह फिल्म एंडी वियर के 2021 के नॉवेल पर बेस्ड है. साइंस-फ़िक्शन पर आधारित फ़िल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ 20 मार्च, 2026 को 83 देशों में रिलीज हुई थी और लगातार सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म का निर्देशन फिल लॉर्ड और क्रिस्टोफर मिलर ने किया है.
वहीं, बॉक्स ऑफिस मोजो की रिपोर्ट के मुताबिक, साइंस-फिक्शन ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ ने 83 देशों में अब तक कुल $60.4 मिलियन की कमाई की है. वहीं, घरेलू और विदेशी कमाई को मिला दें तो फ़िल्म का वैश्विक कलेक्शन $140.9 मिलियन यानी 1321 करोड़ से ज्यादा का है. यह कलेक्शन वर्ल्ड वाइड है. इसका मतलब फिल्म का ग्रॉस कारोबार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से बहुत आगे है. इस फ़िल्म ने ‘सेंड हेल्प’ की भी पीछे छोड़ दिया है और इस साल की 8वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है. फिल्म को टॉप 5 में जगह बनाने के लिए इसे ‘गॉट’ की $174.4 मिलियन की कुल कमाई को पीछे छोड़ना होगा. फिल्म की रफ्तार से लगता है कि यह आंकड़ा जल्द ही हासिल कर लेगी.
Lucknow Viral Video: लखनऊ के गोमती नगर स्थित Oranz Body Spa का एक वीडियो सोशल…
Diwali 2026: दिवाली के पांचों दिनों में अलग-अलग चीजें खरीदने की परंपरा है. जानिए धनतेरस…
Meerut Crime News: मेरठ में भतीजे ने भाभी को नशीला खाना खिलाकर बेहोश किया, अश्लील…
Indore Rehab Center Chaos: इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने फांसी लगाकर…
Caught In CCTV : महिला से मसाज करवा रहा पति आराम से लेटा था, तभी…
Sara Ali Khan Kedarnath Controversy: सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में पूजा करने पर…