Live
Search
Home > लाइफस्टाइल

घर पर अपने होठों को बनाएं नेचुरल पिंक, नहीं लगानी पड़ेगी लिप्स्टिक, सॉफ्ट और गुलाबी रहेंगे होंठ

पुराने समय से ही घी को भारतीय स्किन केयर का अहम हिस्सा माना जाता है. आप अपने होठों को गुलाबी और सॉफ्ट रखने के लिए घी का लिप बाम बना सकते हैं. इससे आपके होंठ गुलाबी और सॉफ्ट रहेंगे.

Mobile Ads 1x1

Lip Care: आपने अकसर खाने में घी का इस्तेमाल किया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि घी का इस्तेमाल सिर्फ खाने के लिए नहीं बल्कि स्किन केयर के लिए भी किया जाता है. घी स्किन केयर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसी तरह होठों की देखभाल के लिए भी घी बहुत फायदेमंद है. ये होठों को गहराई से मॉइश्चराइज करता है. साथ ही उन्हें गुलाबी और मुलायम बनाने में मदद करता है. ऐसे में अगर आप भी अपने होठों को गुलाबी और सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो घर पर घी से लिप बाम बना सकते हैं.

जरूरी सामग्री

घी का लिप बाम बनाने के लिए 4 बड़े चम्मच घी लेना है. साथ ही 2 बड़े चम्मच नारियल तेल, 1 बड़ा चम्मच शहद और कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल जैसे पुदीना और लेवेंडर तेल लेना है. 

घी से कैसे बनाएं लिप बाम

  • सबसे पहले आपको एक छोटे बर्तन में घी और नारियल का तेल लेना है. 
  • इसे हल्की गैस पर पिघलाना है. 
  • इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
  • जब ये सारी चीजें ठंडी हो जाएं, तो इसमें शहद डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
  • अब आपको इसमें एसेंशियल ऑयल डालकर एक बार फिर अच्छी तरह से मिला लें.
  • अब इस लिप बाम को किसी कंटेनर में भर कर फ्रिज में रख दें.
  • आपका लिप बाम जब जम जाए, तो आप इसे कभी भी आराम से लगा सकते हैं.

सावधानियां और फायदे

अगर आप पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो सबसे पहले पैच टेस्ट करें. इसे किसी कंटेनर में भरकर ठंडी जगहों पर रखें. घी से बना ये लिप बाम होठों को मॉइस्चराइज करने के साथ ही गुलाबी और ग्लोइंग बनाता है. ये नेचुरल और केमिकल फ्री होता है. इससे एलर्जी का खतरा कम होता है. इसे रोजाना दिन में 2-3 बार लगाना चाहिए.

MORE NEWS