Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें पैसे आने की तारीख

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें पैसे आने की तारीख

पीएम किसान सम्मान निधि योजना: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि: सभी किसान प्रधानमंत्री किसान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें किसानों को 2,000 रुपये मिलते हैं. सभी पंजीकृत प्रधानमंत्री किसान लाभार्थियों के लिए ईकेवाईसी जरूरी है,

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-23 15:27:01

Mobile Ads 1x1
 पीएम किसान सम्मान निधि योजना: प्रधानमंत्री किसान योजना की 22वीं किस्त, जिसमें 2,000 रुपये सभी किसानों को दिए जाएंगे, का कई किसान लाभार्थियों को बहुत इंतजार है. हालांकि, सरकार ने अभी तक प्रधानमंत्री किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख की घोषणा नहीं की है. लेकिन यह किस्त जल्द ही जारी होने वाली है.
 
रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि यह फरवरी महीने के आखिरी में या मार्च के बीच तक 2000 रुपये किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. हालांकि, सरकार ने अभी को तय तारीखों की घोषणा नहीं की है. पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त नवंबर 2025 में वितरित की गई थी, इसलिए इसे ध्यान में रखते हुए अगली किस्त फरवरी-मार्च 2026 के बीच दी जाएगी।

क्या पीएम किसान ईकेवाईसी जरूरी है?

पीएम किसान वेबसाइट के अनुसार, पीएम किसान में पंजीकृत किसानों के लिए ईकेवाईसी  बहुत जरूरी है. ओटीपी आधारित ईकेवाईसी पीएम किसान पोर्टल पर उपलब्ध है, या बायोमेट्रिक आधारित ईकेवाईसी के लिए निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है.

किन किसानों को अगली किस्त नहीं मिल पाएगी?

सरकार ने कुछ ऐसे संदिग्ध मामलों की खोजबीन की है जो पीएम-किसान योजना के दिशानिर्देशों में उल्लिखित मानदंडों के अंतर्गत आ सकते हैं। इनमें उदाहरण के लिए ऐसे जहां परिवार के एक से अधिक सदस्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं (जैसे, पति-पत्नी दोनों, एक वयस्क सदस्य, एक नाबालिग आदि) उन्हें यह राशि नहीं मिल पायेगी. जब तक की पर्ण रूप से सत्यापित न हो जाए.

MORE NEWS

Home > लाइफस्टाइल > PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें पैसे आने की तारीख

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-02-23 15:27:01

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS