Rajasthani Dahi Mirch: राजस्थान के खाने को काफी पसंद किया जाता है. यहां का खाना तीखे, चटपटे और देसी फ्लेवर के लिए जाना जाता है. राजस्थानी डिश केवल पेट भरने के लिए नहीं, बल्कि टेस्ट में भी अव्वल माना जाता है. राजस्थानी खाने में एक स्वादिष्ट डिश है राजस्थानी मिर्च, जो आम खाने को एक बेहद लाजवाब डिश में बदल देती है, आपने अक्सर खाने के साथ हरी मिर्च और लाल मिर्च का अचार खाया होगा, जो बहुत स्वादिष्ट होती हैं. इसी तरह राजस्थान की मिर्च हैं, जो इनसे काफी अलग है. इसे बनाने के लिए मिर्च को काटा नहीं जाता. इन्हें हल्का दरदरा पीसा जाता है. आइए जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका…
कैसे बनाएं दही मिर्च?
दही मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले ताजी और कम तीखी हरी मिर्च लें. उन्हें धोकर सुखा लें और डंठल हटाकर चॉपर में पीस लें. आपको मिर्च का पेस्ट न बनाएं, बल्कि इसकी जगह पर छोटे टुकड़े रखें. एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. जब तेल में से धुआं निकलने लगे, तो गैस धीमी करके उसमें राई, सौंफ, जीरा और हींग डालकर चटका लें. इसके बाद इसमें दरदरी पिसी हुई मिर्च डाल दें और मध्यम गैस पर उसे भून लें. इसके बाद उसमें धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सही से मिला लें. कुछ मिनट तक उन्हें सही से पकाने के बाद गैस धीमी करके दही फेंट दें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि वो न फटे.
कैसे करें सर्व?
राजस्थानी लोग दही मिर्ची को गरमागरम पराठे, मिस्सी रोटी और दाल बाटी के साथ चटकारे लेकर खाते हैं, गरम दाल चावल के साथ इसे खाने से स्वाद दोगुना हो जाता है. आप इसे फ्रिज में रखकर 2-3 दिन तक आराम से खा सकते हैं. सफर में ले जाने के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है. अगर मिर्ची का दही खट्टा हो जाए, तो उसमें एक चम्मच चीनी व गुड़ लगाएं.