10
घुलनशील फाइबर और पोटेशियम से भरपूर
Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत सिंह संतुलित आहार का सेवन करती है. जिसकी वजह से उनका मानना है कि ये तीन मुख्य, प्राकृतिक खाद्य पदार्थ है पेट के लिए सबसे आसान और सही है. चावल पेट के लिए सबसे आसान खाद्य पदार्थ में आता है. चावल, केला और शकरकंद संपूर्ण शरीर के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. ये सरल कार्बोहाइड्रेट होता हैं. ये आसानी से पच जाते हैं, इसीलिए खिचड़ी अच्छी तरह पचती है.
रकुल प्रीत ने अपनी खान-पान की आदतों के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया कि मैं भूरे चावल नहीं खाती हूं. मैं सफेद चावल खाती हूँ. रोजाना दोपहर के भोजन में चावल होते हैं. रात के खाने में रोटी होती है. और मात्रा का हमेशा ख्याल रखती हूं. आगे उन्होंने बताया कि मैं सब कुछ खाती हूं, मुझे अपनी मात्रा का पता है. आइए जानते हैं इन तीन खाद्य पदार्थों के बारे में विस्तार से.
घुलनशील फाइबर और पोटेशियम से भरपूर
ये हल्का, आसानी से पचने वाले और पेट के लिए अनुकूल खाद्य पदार्थ हैं. सफेद चावल आसानी से पच जाता है और जल्दी ग्लूकोज छोड़ता है, जिससे पाचन तंत्र पर बिना बोझ डाले तुरंत ऊर्जा मिलती है. इसमें यानी केले घुलनशील फाइबर और पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो न केवल आंतों की परत को आराम प्रदान करता है. बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति भी करते हैं, खासकर पेट खराब होने के बाद ऐसा होता है. शकरकंद जटिल कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर होता है. फिर भी इतने नरम होते हैं कि आंतें उन्हें आसानी से पचा जाती हैं.
जब शरीर में संक्रमण, अपच या दवाओं के दुष्प्रभावों से आंत में सूजन होती है, तो हम आमतौर पर ऐसे खाद्य पदार्थों की सलाह देते हैं जिन्हें पचाने में कम मेहनत लगती है. चावल, केले और शकरकंद आपको ऊर्जा, आवश्यक विटामिन और खनिज पदार्थ प्रदान करते हैं. बिना आंत पर दबाव डाले। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम से मध्यम होता है.
क्या आप इन्हें रोजाना खा सकते हैं
हां, इन्हें आप रोजाना के खाने में शामिल कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, चावल के साथ दाल या सब्जियां खाने से संतुलित भोजन प्राप्त होता है. सुबह के नाश्ते में केले बहुत अच्छा होता है. शकरकंद तले हुए खाद्य पदार्थों के विकल्प के रूप में एक स्वस्थ, फाइबर वाला नाश्ता होता है.