<

राशन कार्ड खोने पर कैसे मिलेगा दोबारा? जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन अप्लाई करने की आसान प्रक्रिया

Duplicate Ration Card: अगर आपका राशन कार्ड खो गया है तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसके लिए डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उपलब्ध है. आइए जानते हैं स्टेप बाई स्टेप कैसे अप्लाई करने का तरीका.

Duplicate Ration Card: राशन कार्ड आम लोगों के लिए सिर्फ एक कार्ड नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ा अहम दस्तावेज है. इसके जरिए सरकार सस्ते या मुफ्त अनाज की सुविधा देती है और कई योजनाओं का लाभ भी इसी से मिलता है. अगर आपका राशन कार्ड कहीं खो गया है या गलती से गुम हो गया है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार ने डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने की साफ और आसान व्यवस्था कर रखी है.

राशन कार्ड के खोने या चोरी होने की स्थिति में सबसे पहला काम है इसकी सूचना पुलिस को देना. नजदीकी थाने में जाकर कार्ड गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है. यह रिपोर्ट इसलिए जरूरी होती है क्योंकि नया राशन कार्ड बनवाते समय इसकी मांग की जाती है. रिपोर्ट की एक कॉपी अपने पास संभालकर रखना जरूरी है.

ऑफलाइन तरीके से नया राशन कार्ड कैसे मिलेगा?

जो लोग इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते या सरकारी दफ्तर जाकर काम करना पसंद करते हैं, वे ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए जिले के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग या राशन कार्यालय में जाना होता है. वहां से आवेदन फॉर्म लेकर जरूरी जानकारी भरनी होती है.फॉर्म के साथ FIR की कॉपी, आधार कार्ड और परिवार से जुड़े दस्तावेज जमा किए जाते हैं. कुछ राज्यों में इसके लिए मामूली शुल्क भी लिया जाता है. दस्तावेज सही पाए जाने पर विभाग नया राशन कार्ड जारी कर देता है और इसकी जानकारी आवेदक को दे दी जाती है.

घर बैठे ऑनलाइन आवेदन का तरीका

आजकल कई राज्यों में राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं. डुप्लीकेट राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए राज्य के खाद्य विभाग की वेबसाइट पर जाना होता है. वहां जरूरी विवरण भरकर दस्तावेज अपलोड करने होते हैं.आवेदन पूरा होने के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलता है, जिसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं. जांच पूरी होने के बाद नया राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है.

डुप्लीकेट राशन कार्ड क्यों जरूरी है?

नया राशन कार्ड बन जाने से परिवार को फिर से सरकारी राशन मिलने लगता है. इसके अलावा यह दस्तावेज कई सरकारी योजनाओं, पहचान और पते के प्रमाण के रूप में भी काम आता है. इसलिए कार्ड गुम होने पर इसे नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

श्री श्याम क्लासेस में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन

सूरत (गुजरात), अप्रैल 09: श्री श्याम क्लासेस द्वारा दिनांक 5 अप्रैल 2026, सायं 5 बजे…

Last Updated: April 9, 2026 10:37:13 IST

इन खिलाड़ियों पर लगा बैन! IPL में नई गाइडलाइन जारी; क्रिकेट जगत में हड़कंप

IPL 2026 New Rule: आईपीएल में बेंच पर बैठे खिलाड़ी अब मैच के दौरान मैदान…

Last Updated: April 9, 2026 10:24:08 IST

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026:  चांदी की चमक पड़ी फीकी या बढ़ गए दाम, नोट करें अपने शहरों के ताजा रेट्स

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026: भारत के शहरों में चांदी की चमक थोड़ी फीकी…

Last Updated: April 9, 2026 10:23:58 IST

NG ब्रांड की दमदार वापसी: 29 अप्रैल को सूरत में खुलेगा NG मॉल, 60% मुनाफा जाएगा चैरिटी में

चार साल के अंतराल के बाद उद्यमी सुधीर गोयल का बड़ा ऐलान, ‘NG सेवा ट्रस्ट…

Last Updated: April 9, 2026 10:22:21 IST

Samay Raina: विवाद के बाद सबने फेरा मुंह, आने लगे थे एंग्जायटी अटैक, करोड़ों के नुकसान का दावा

India's Got Latent: मुझे अजनबियों से कई कॉल और मैसेज आ रहे थे. मुझे एहसास…

Last Updated: April 9, 2026 09:30:59 IST