Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > लाल, सफेद या पीली? जीभ का रंग बदलना, शरीर में किस बीमारी का संकेत है, डॉक्टरों ने बताई सच्चाई

लाल, सफेद या पीली? जीभ का रंग बदलना, शरीर में किस बीमारी का संकेत है, डॉक्टरों ने बताई सच्चाई

Health Signs on Tongue: जीभ का रंग कई बार शरीरिक सेहत के बारे में संकेत देते हैं. अगर जीभ का रंग लाल, सफेद, पीला या काला दिखाई दे रहा है, तो यह आपके शरीर में पोषण की कमी या संक्रमण का संकेत है.

Written By: Vipul Tiwary
Last Updated: 2026-03-12 15:54:29

Mobile Ads 1x1

Health Signs on Tongue: शरीर का सबसे अभिन्न अंग जीभ पर शायद ही कभी ध्यान दिया जाता है. जब तक कि उसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी न लगे. इसके बावजूद भी, डॉक्टर लंबे समय से इसे संपूर्ण स्वास्थ्य का त्वरित संकेत मानते आए हैं. आइए देखते हैं, आपके जीभ का रंग आपके स्वास्थ्य के बारे में कैसे बताती है.

जीभ का रंग, सतह, परत और यहां तक ​​कि आकार भी शरीर के भीतर क्या हो रहा है, इसके बारे में शुरुआती लक्षण बता सकते हैं. इसी वजह से नियमित जांच के दौरान, डॉक्टर अक्सर मरीजों को अपनी जीभ बाहर निकालने के लिए कहते हैं. जीभ में सूक्ष्म परिवर्तन कभी-कभी अन्य लक्षणों के आने से पहले ही दिखाई देते हैं. जीफ के रंग में बदलाव, असामान्य दरारें, या घाव जो ठीक नहीं होते, पोषण की कमी, संक्रमण या अन्य अंतर्निहित समस्याओं का संकेत देते हैं. क्लीवलैंड क्लिनिक के आधार पर, आइए जानते हैं, किस रंग का जीभ क्या संकेत देता है.

लाल जीभ

डॉक्टर लाल जीभ को स्ट्रॉबेरी जीभ भी कह सकते हैं. चमकदार लाल जीभ भोजन या दवा से एलर्जी, विटामिन बी की कमी, एरिथ्रोप्लाकिया जैसी चीजों के कारण हो सकता है.

सफेद जीभ

जीभ का सफेद रंग रेखाओं, जालीदार पैटर्न या मोटे धब्बों के रूप में दिखाई दे सकता है. सफेद जीभ ओरल थ्रश, संक्रमण, सूजन संबंधी स्थिति है।

नारंगी जीभ

जीभ का यह रंग शुष्क मुंह, एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन, कुछ विशेष खाद्य पदार्थों का सेवन की तरफ इशारा करता है.

पीली जीभ

अधिकांश मामलों में, पीली जीभ बैक्टीरिया की अत्यधिक वृद्धि की तरफ इशारा करती है. यह आमतौर पर खराब मौखिक स्वच्छता के कारण ऐसा होता है.

काली जी

जीभ पर केराटिन जमा होने की वजह से भी वह काली पड़ जाती है. केराटिन एक प्रोटीन है जो आपके बालों, त्वचा और नाखूनों में पाया जाता है. केराटिन, भोजन के कण आपकी जीभ पर मौजूद छोटे उभार से चिपक सकते हैं, जिससे जीभ काली और बालों जैसी दिखने लगती है. यह खराब मौखिक स्वच्छता, धूम्रपान, कुछ दवाइयां, डायबिटीज आदि के कारण ऐसा होता है.

MORE NEWS