Stale Rice: कई लोगों के घरों में रात के बचे हुए चावल को अगले दिन खाने के लिए फ्रिज में रख दिया जाता है. लेकिन क्या यह हमेशा खाना सुरक्षित होता है? विशेषज्ञों के अनुसार अगर चावल को सही तरीके से नहीं रखा जाए तो उसमें बैक्टीरिया आ सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि फ्रिज में रखा बासी चावल कितने समय तक सही रहता है.
क्या आपको चावल को दोबारा गर्म करके खा सकते हैं?
यदि हम बात करें तो बचे हुए चावल का सेवन आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन कभी-कभी खराब तरीके रखे जाने पर उनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं. दोबारा गर्म किए गए चावल के साथ सबसे बड़ी समस्या बैक्टीरिया के पनपने की संभावना होती है, जो बैसिलस सेरेस नामक बैक्टीरिया के कारण हो सकती है. यह सूक्ष्मजीव आमतौर पर कच्चे चावल में पाया जाता है और बीजाणुओं के रूप में खाना पकाने की प्रक्रिया में जीवित रह सकते हैं. चावल पकाने से ज्यादातर बैक्टीरिया मर जाते हैं, लेकिन बैसिलस सेरेस के बीजाणु चावल में निष्क्रिय अवस्था में पड़े रह सकते हैं और ठंडा होने और गलत तरीके से रखे जाने पर यह बढ़ने लगते हैं.
चावल को सही तरीके से कैसे रखें?
- चावल को कमरे के तापमान पर 2 घंटे तक ठंडा होने दें उसके बाद, इसे हवादार बंद कंटेनर में फ्रिज में रखें. बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकने के लिए चावल को 40°F (4°C) से कम तापमान पर स्टोर करना सही होता है.
- घर में बचे हुए चावल को पकाने के 1-2 दिनों के अंदर ही खा लेना सही है. चावल को जितना अधिक समय तक स्टोर किया जाता है, बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा उतना ही ज्यादा होता है, भले ही वह फ्रिज में क्यों न रखा गया हो.
- 2 घंटे से ज्यादा समय तक कमरे के तापमान पर रखे गए चावल को फेंक देना चाहिए क्योंकि इसमें बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं और पनपना शुरू हो सकते हैं.