<

फ्रिज में रखा चावल, खाना सही है या हो सकता है नुकसान, बासी चावल कब तक सुरक्षित है

Stale Rice: फ्रिज में रखा चावल खाना सुरक्षित है या नहीं? दिन के बचे हुए चावल को कितना देर तक स्टोर किया जा सकता है. जानें, गलत तरीके से रखने पर क्या नुकसान हो सकता हैं और इसे सुरक्षित रूप में कब तक खाया जा सकता है.

Stale Rice: कई लोगों के घरों में रात के बचे हुए चावल को अगले दिन खाने के लिए फ्रिज में रख दिया जाता है. लेकिन क्या यह हमेशा खाना सुरक्षित होता है? विशेषज्ञों के अनुसार अगर चावल को सही तरीके से नहीं रखा जाए तो उसमें बैक्टीरिया आ सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में जानना जरूरी है कि फ्रिज में रखा बासी चावल कितने समय तक सही रहता है.

क्या आपको चावल को दोबारा गर्म करके खा सकते हैं?

यदि हम बात करें तो बचे हुए चावल का सेवन आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन कभी-कभी खराब तरीके रखे जाने पर उनमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं. दोबारा गर्म किए गए चावल के साथ सबसे बड़ी समस्या बैक्टीरिया के पनपने की संभावना होती है, जो बैसिलस सेरेस नामक बैक्टीरिया के कारण हो सकती है. यह सूक्ष्मजीव आमतौर पर कच्चे चावल में पाया जाता है और बीजाणुओं के रूप में खाना पकाने की प्रक्रिया में जीवित रह सकते हैं. चावल पकाने से ज्यादातर बैक्टीरिया मर जाते हैं, लेकिन बैसिलस सेरेस के बीजाणु चावल में निष्क्रिय अवस्था में पड़े रह सकते हैं और ठंडा होने और गलत तरीके से रखे जाने पर यह बढ़ने लगते हैं.

चावल को सही तरीके से कैसे रखें?

  • चावल को कमरे के तापमान पर 2 घंटे तक ठंडा होने दें उसके बाद, इसे हवादार बंद कंटेनर में फ्रिज में रखें. बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकने के लिए चावल को 40°F (4°C) से कम तापमान पर स्टोर करना सही होता है.
  • घर में बचे हुए चावल को पकाने के 1-2 दिनों के अंदर ही खा लेना सही है. चावल को जितना अधिक समय तक स्टोर किया जाता है, बैक्टीरिया के बढ़ने का खतरा उतना ही ज्यादा होता है, भले ही वह फ्रिज में क्यों न रखा गया हो.
  • 2 घंटे से ज्यादा समय तक कमरे के तापमान पर रखे गए चावल को फेंक देना चाहिए क्योंकि इसमें बैक्टीरिया मौजूद हो सकते हैं और पनपना शुरू हो सकते हैं.
Vipul Tiwary

Share
Published by
Vipul Tiwary

Recent Posts

अब घर बैठे करोड़ों कमाएंगी मलाइका अरोड़ा! किराए पर दिया अपना आलीशान घर, क्या है पूरी डील?

Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट को तीन…

Last Updated: March 31, 2026 19:45:21 IST

1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी दुनिया! जेब पर सीधा वार करेंगे ये 10 बड़े बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

कल से आपकी जेब और जीवन दोनों का गणित बदलने वाला है! क्या आपको पता…

Last Updated: March 31, 2026 19:43:43 IST

Matric Student Suicide: ‘कोई बात नहीं, फिर…’, रिजल्ट के बाद पिता ने दिया दिलासा, कुछ घंटों बाद आई आत्महत्या की खबर

Bihar Matric Result Failure Case: पटना में मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा में फेल होने…

Last Updated: March 31, 2026 19:44:28 IST

जब छूटी वंदे भारत, ट्रेन के ड्राइवर के सामने गिड़गिड़ाने लगी महिला; फिर जो हुआ….

Viral video: हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया, जब महिला…

Last Updated: March 31, 2026 19:17:31 IST

PBKS vs GT: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, 2 धाकड़ खिलाड़ियों का हुआ IPL डेब्यू, देखें प्लेइंग XI

PBKS vs GT Playing XI: पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2026 का…

Last Updated: March 31, 2026 19:24:43 IST

Gorakhpur Viral Video: 50 रुपये कम करने पर हुआ बवाल, महिला कस्टमर ने रिसेप्शनिस्ट को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Dry Cleaner Viral Incident: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एक ड्राई क्लीनिंग…

Last Updated: March 31, 2026 18:57:41 IST