Viral video: हाल ही में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया, जब महिला वंदे भारत ट्रेन के छूटने पर लोको पायलट से गिड़गिड़ाने लगी. फिर हुआ कुछ ऐसा कि सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस. देखें वीडियो.
देरी से आई महिला के लिए रुकी तेज रफ्तार में जा रही वंदे भारत ट्रेन
सोचिए अगर आपकी ट्रेन की हजारों रुपये की टिकट बुक हो और सिर्फ चंद सेकेंड की देरी से ट्रेन छूट जाए. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला देर से पहुंचती है. फिर वह स्टेशन पर हाथ-पैर जोड़कर गिड़गिड़ाने लगती है. इसके बाद लोको पायलट ने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे यूजर्स दो भागों में बंट गए हैं. लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. जानें मामला.
अगर वायरल वीडियो की बात की जाए, तो इसमें दिखता है कि एक महिला और कुछ यात्री प्लेटफॉर्म पर उस वक्त पहुंचते हैं. जब वंदे भारत ट्रेन लगभग स्टेशन से निकल चुकी होती है. तभी महिला यात्री और कुछ युवक ट्रेन के लोको पायलट से हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए कहते हैं कि प्लीज ट्रेन रोक दीजिए. बार-बार गिड़गिड़ाने और हाथ जोड़ने पर ट्रेन रुक जाती है. फिर जैसे-तैसे भागते हुए महिला और कुछ पुरुष ट्रेन में चढ़ते हैं. इस वायरल वीडियो में रिकॉर्डिंग कर रहे युवक की आवाज आती है. वह कहता है कि भाई एक मिनट की देरी से वंदे भारत ट्रेन छूट गई.
इस वीडियो के वायरल होते ही यूजर्स दो भागों में बंटते दिख रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि ये नियमों की अवहेलना है, क्योंकि कुछ यात्रियों के कारण ट्रेन रोकना गलत है. वहीं कुछ कह रहे हैं कि इंसानियत भी कोई चीज होती है. इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ‘किसी का भला हो आजकल कोई देख नहीं सकता थोड़ा धीमा किया तो कौन सा पहाड़ टूट गया.’ वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘अगर ट्रेन समय पर है और समय से रवाना होती है, तो उसे देर से आने वालों के लिए क्यों रुकना चाहिए? समय की पाबंदी…’ एक ने बोला, ‘अगर हम अपनी सेवाओं में समयबद्धता का पालन करते हैं, तो यात्रियों को भी इसका पालन करना होगा. यह हमारे देश के लिए अच्छा उदाहरण नहीं है. और यह भी स्पष्ट नहीं है कि इससे सुरक्षा संबंधी कोई जोखिम है या नहीं.’
New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…
Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…
Viral Video: आईपीएल फाइनल के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बीच मैदान पर…
Funny Jokes of the Day: आपकी हंसी थेरेपी का काम करती है. इसीलिए हम आपकी…
नई दिल्ली, 1 जून: अपनी स्थापना के बाद से DIDM ने 70,000 से अधिक छात्रों…
Odisha News: ओडिशा के ढेंकानाल जिले में एक जंगली हाथी की संदिग्ध मौत का मामला…