Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > Rose Day History: वैलेंटाइन वीक के पहले दिन किसे दें किस रंग का गुलाब, जानें क्या है रोज डे का इतिहास?

Rose Day History: वैलेंटाइन वीक के पहले दिन किसे दें किस रंग का गुलाब, जानें क्या है रोज डे का इतिहास?

अगर इस रोज डे आप किसी को गुलाब देना चाहते हैं, तो सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि किसे किस रंग का गुलाब देना चाहिए? साथ ही आपको इसके इतिहास के बारे में भी पता होना चाहिए.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: February 1, 2026 22:30:06 IST

Mobile Ads 1x1

Rose Day History: कुछ ही दिनों में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होने वाली है. इस वीक के पहले दिन रोज डे मनाया जाएगा. इस दिन को प्यार, स्नेह और भावनाओं को गुलाब के जरिए व्यक्त करने का दिन माना जाता है. बहुत से लोग इस दिन अपने प्रेमी, प्रेमिका या किसी दोस्त को गुलाब देकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसे कौन से रंग का गुलाब देना चाहिए? या आप ये जानते हैं कि रोज डे का इतिहास क्या है, इसकी शुरुआत कब हुई थी और इसकी जड़ें कहां से जुड़ी हुई हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

कब हुई रोज डे की शुरुआत?

बता दें कि रोज डे की कोई आधिकारिक शुरुआत नहीं हुई है. हालांकि कहा जाता है कि विक्टोरियन युग के दौरान लोग अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए फूलों की भाषा का इस्तेमाल किया करते थे, जिसे फ्लोरियोग्राफी के नाम से जाना जाता था, इसमें मुख्य फूल गुलाब था. 

क्या है पौराणिक कथा?

प्राचीन काल में रोम में गुलाब को प्रेम, सुंदरता और वीनस के साथ जोड़ा जाता था. इसके कारण ये एक प्रेम के प्रतीक के रूप में उभरा. तब से आज के समय तक लोग इसे अपने प्रियतम को अपनी भावनाएं बताने के लिए इस्तेमाल करते हैं.

किसे दें किस रंग का गुलाब?

  • बता दें कि अगर आप किसी से गहरा प्यार करते हैं और रोमांस करते हैं, तो आपको उसे लाल रंग का गुलाब देना चाहिए. रोज डे के दिन अपने प्रियतम को लाल रंग का गुलाब देने से प्यार बढ़ता है और आपके पार्टनर को प्यार का एहसास होता है.
  • अगर आप अपने दोस्त को गुलाब देना चाहते हैं, जो आपके लिए महत्व रखता है लेकिन दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं है, तो आपको उसे पीले रंग का गुलाब देना चाहिए. 
  • अगर आप किसी को प्रशंसा और कृतज्ञता के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं, तो गुलाबी रंग का गुलाब देना चाहिए. 
  • अगर आप किसी के साथ नई शुरुआत करना चाहते हैं या पवित्र जगह या पवित्र रिश्ते के लिए कोई फूल ऑफर करना चाहते हैं, तो उसके लिए सफेद रंग का गुलाब अच्छा ऑप्शन हो सकता है.

MORE NEWS