<

गर्मियों में टैनिंग को कहें बाय,संतरे के छिलकों में मिलाकर लगा लें ये चीजें, होंगे गजब के फायदे

गर्मियों का मौसम आते ही लोगों में टैनिंग की समस्या भी बढ़ने लगती है. टैनिंग से बचने के लिए वे कई तरह की चीजें इस्तेमाल करते हैं लेकिन राहत नहीं मिलती. ऐसे में आपको इस नेचुरल उबटन का इस्तेमाल करना चाहिए.

Summer Ubtan: गर्मियों के मौसम में लोगों को सबसे ज्यादा टैनिंग परेशान करती है. थोड़ा सा भी धूप में निकलें, तो टैनिंग हो जाती है. इसके लिए एक्सपर्ट्स राय देते हैं कि आपको घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगानी चाहिए और साथ ही पूरे शरीर को अच्छी तरह से ढक कर रखना चाहिए. हालांकि इसके बावजूद भी टैनिंग हो जाती है. ऐसे में आपको किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से उबटन बनाकर सप्ताह में लगभग दो से तीन बार इस्तेमाल करना चाहिए. इससे आपको टैनिंग से छुटकारा मिलेगा. साथ ही आपकी स्किन भी ग्लोइंग बनी रहेगी.

कैसे तैयार करें उबटन

ये उबटन बनाना बहुत आसान है. उबटन बनाने के लिए संतरे के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बनाना है. इसमें थोड़ा सा केसर, मुलेठी पाउडर और चंदन पाउडर डालना है. अब इसमें एलो वेरी जेल मिलाकर पेस्ट तैयार करना होगा. अगर आपको पेस्ट गाढ़ा लगे, तो उसमें पानी की जगह गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट को थोड़ा पतला करना है. इस पेस्ट को सप्ताह में दो बार चेहरे पर लगाना चाहिए. इससे आपके चेहरे से न सिर्फ टैनिंग दूर होगी बल्कि आपको ग्लोइंग स्किन भी मिलेगी. इसके साथ ही गर्मियों में त्वचा को होने वाले नुकसानों से भी राहत मिलेगी. इसे आप चेहरे के साथ ही हाथों-पैरों, गर्दन और जहां भी टैनिंग हो वहां इस्तेमाल कर सकते हैं. 

क्या हैं इस उबटन के फायदे

अगर इस नेचुरल उबटन के फायदे की बात करें, तो ये डेड सेल्स यानी मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को साफ करने में मददगार होता है. ये स्किन को नेचुरल ग्लो देता है और गहराई से पोषण भी देता है. दरअसल मुलेठी मेलेनिन को संतुलित करने में भूमिका निभाती है. वहीं केसर त्वचा को ग्लो देती है. एलोवेरा त्वचा को गर्मी से राहत देता है. ये त्वचा की जलन को कम करके गर्मियों में कूल रखता है. वहीं संतरे के छिलकों में विटामिन सी होता है. ये नई कोशिकाएं बनाने में त्वचा की मदद करती हैं.

नोट: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है. ये किसी प्रोफेशनल सलाह का विकल्प नहीं है. कृपया अपनी त्वचा पर किसी चीज को लगाने से पहले उसे टेस्ट कर लें या प्रोफेशनल से सलाह लें. इंडिया न्यूज़ किसी परेशानी के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Amir Khan Reena Datta Divorce: देवदास बन गए थे आमिर खान! हर रात एक बोतल खींच लेते थे; तलाक के बाद किस कदर टूटे थे एक्टर?

Amir Khan Reena Datta Divorce: बॉलीवुड में कई ऐसी शादियां हैं जो सफल नहीं रहीं…

Last Updated: April 10, 2026 07:20:37 IST

Assam HSLC Result 2026 Today: असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट asseb.in पर आज, इस Direct Link से करें चेक

Assam HSLC Result 2026 Today: असम बोर्ड कक्षा 10वीं (HSLC) का रिजल्ट आज जारी किया…

Last Updated: April 10, 2026 07:00:23 IST

Palash Muchhal: शादी टूटने के बाद फिर नजदीकियां? स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल के परिवार के इस वीडियो ने किया कन्फ्यूज

Palash Muchhal: भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास को हाल ही में मुंबई के…

Last Updated: April 10, 2026 06:47:43 IST

Petrol Diesel Price Today 10 April: टंकी फुल करवाने से पहले जान लें अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Rate Today 10 April 2026: तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के…

Last Updated: April 10, 2026 05:31:27 IST

Weather 10 April 2026: निकाल लें छतरी, प्री-मॉनसून की बारिश होगी तेज; जानें कहां आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Today Weather News 10 April 2026:  उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर…

Last Updated: April 10, 2026 05:16:25 IST

Abhinav Arora: पुलिस खड़ी रही, भीड़ तोड़ती रही कार, बाल संत अभिनव अरोड़ा पर हमला; महिला की चीखें कैमरे में कैद

Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…

Last Updated: April 10, 2026 00:28:31 IST