<
Categories: देश

Weather 10 April 2026: निकाल लें छतरी, प्री-मॉनसून की बारिश होगी तेज; जानें कहां आंधी के साथ गिरेंगे ओले

Today Weather News 10 April 2026:  उत्तर भारत में बारिश थम गई है, जबकि जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे में छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल और उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज कमोबेश ऐसा ही रहेगा.

Today Weather News 10 April 2026: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भले ही पश्चिमी विक्षोभ का असर थोड़ा कम हुआ है, लेकिन देश के ज्यादातर शहरों में मौसम का मिजाज अभी बिगड़ा हुआ है. चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के चलते बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, शुक्रवार (10 अप्रैल, 2026) को उत्तर भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बरकरार है. उत्तर-पूर्व के राज्यों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल में भी बारिश होने की प्रबल संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ है, जिससे मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क और गर्म हो सकता है. 

कहां-कहां होगी बारिश?

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार, पहाड़ों पर पश्चिम विक्षोभ थोड़ा कमजोर है और एक्टिव भी है. ऐसे में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के अलावा उत्तराखंड में भी शुक्रवार (10 अप्रैल, 2026) बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं. उधर, दक्षिण भारत के राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में प्री-मॉनसून बारिश हो सकती है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मौसम शुष्क रहने और पारा 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है.

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

गुरुवार (09 अप्रैल, 2026) को दिल्ली-एनसीआर में दोपहर में तेज धूप देखने को मिली, हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंड या कहें बड़ी राहत महसूस की गई. 10 अप्रैल को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. दिन से दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, लेकिन इससे लोगों को दिक्कत नहीं आएगी. 

IMD की मानें तो शुक्रवार (10 अप्रैल, 2026) को दिल्ली-एनसीआर के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में आगामी एक एक सप्ताह तक आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और सुबह-शाम हल्की ठंड का एहसास रहेगा.  

यूपी-बिहार में क्या होगी बारिश?

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम का मिजाज सुहाना बना हुआ है. यूपी की बात करें तो आगामी कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर थमा रहे, जबकि 15 अप्रैल तक एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम फिर बदल सकता है.

लखनऊ आईएमडी के अनुसार, यूपी की राजधानी और आसपास के जिलों में 10-11 अप्रैल को हल्के बादल छाए रहेंगे. इसके बाद वीकेंड तक आसमान साफ रहेगा. वहीं, बिहार की बात करें तो आगामी कुछ दिनों तक कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा. IMD की ओर से अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी है. 

पूर्वोत्तर और मध्य भारत में बारिश का अलर्ट जारी

पूर्वोत्तर के राज्यों में शामिल सिक्किम, असम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक भारी बारिश होगी, जबकि मध्य भारत में अगले सोमवार तक तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होगा. इसी तरह उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान कम रहेगा. 10 से 11 अप्रैल के दौरान मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिर सकती है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST

Aishwarya Rai Bodyguard: सलमान खान से ऐश्वर्या राय को बचाने के लिए रखा गया था बॉडीगार्ड? केतन कराडे ने सुनाया पुराना किस्सा

Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…

Last Updated: November 20, 2026 19:27:59 IST

Tulsi Vivah Katha in Hindi: क्यों हुआ था माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह? पढ़ें पूरी कथा

Tulsi Vivah Katha in Hindi: जानें माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की पौराणिक…

Last Updated: November 20, 2026 19:17:12 IST