Priyanka Chopra Skincare Routine: आज के समय में हर कोई खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन चाहता है. इसके लिए हर तरह के तरीके भी अपनाए जाते हैं. वहीं हाल ही में बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी ग्लोइंग स्किन के लिए भी जानी जाती हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी मां मधु चोपड़ा का देसी नुस्खा अपनाती हैं. हाल ही में उनकी मां मधू चोपड़ा ने अपना स्किन केयर सीक्रेट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. डॉ. मधु का दावा है कि उन्होंने आज तक कोई फेसवॉश या साबुन चेहरे पर इस्तेमाल नहीं किया है.
प्रियंका चोपड़ा का स्किन केयर
डॉ. मधु चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर स्किन केयर का रूटीन शेयर किया है. उन्होंने बताया कि उनकी उम्र के इस पड़ाव पर स्किन को हेल्दी और पिगमेंटेशन फ्री रखने के लिए ये उबटन लगाती हैं. इतना ही नहीं उनकी बेटी प्रियंका चोपड़ा भी ये घरेलू उबटन लगाती हैं और अपनी स्किन का काफी ध्यान रखती हैं. डॉ. मधु ने बताया कि इसे बनाना काफी आसान है. उनकी स्किन थोड़ी ड्राई है, तो वो इसे बनाने के लिए एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच मलाई और 2 चम्मच दही के साथ ही एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा ठंडा दूध डालती हैं. इसके बाद इसे अच्छी तरह से फेंटकर उसका स्मूद पेस्ट यानी उबटन बनाती हैं.
इस्तेमाल करने से पहले ध्यान दें ये चीजें
मधू चोपड़ा ने बताया कि वे इस पैक को 15-20 मिनट के लिए फेस पर लगाकर छोड़ना है. जब वो सूख जाए, तो हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ पानी से उसे धो लें. हालांकि ध्यान रखें कि इसे आंखों के नीचे की स्किन पर न लगाएं. इस उबटन को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और फ्रेश फील करती है. ध्यान रखें कि अगर किसी को बेसन से एलर्जी है, तो वो बेसन की जगह गेहूं का आटा लगा सकते हैं. अगर हल्दी से एलर्जी है, तो वो इसकी जगह नींबू का रस लगा सकती हैं. चेहरे पर उबटन लगाने से पहले हाथ पर लगाकर पैच टेस्ट जरूर करें.