<

Sleeping Tips: रात में सो नहीं पाए? अगले दिन खुद को ऐसे करें रिकवर, नहीं दिखेगा असर

अगर आप बीती रात समय पर नहीं सो पाए हैं और चाहते हैं कि अगले दिन आपको कोई परेशानी महसूस न हो, तो आपको कुछ उपाय करने की जरूरत है. अगर आप इन उपायों को अपनाते हैं, तो आपको दिन भर नींद महसूस नहीं होगी.

Sleeping Tips: कई बार लोग अकसर देर रात में सोते हैं और इसके कारण उनकी नींद भी पूरी नहीं हो पाती है. इसके कारण वे अगले दिन सुबह से लेकर शाम तक नींद जैसा महसूस करते रहते हैं. ऐसे में अगर वे कुछ चीजों का खास ख्याल रखें, तो उन्हें पूरे दिन नींद जैसा महसूस नहीं होगा. साथ ही वे खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. इनमें सुबह की शुरुआत से लेकर दिन भर कुछ काम करने होंगे. आइए जानते हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है कि आप रात में न सो पाएं और आपको दिन भर नींद भी न आए. 

सुबह की शुरुआत

सुबह जब आप कुछ घंटों की नींद से उठें, तो सबसे पहले आपको एक गिलास ठंडा पानी पीना चाहिए. इससे शरीर की सुस्ती कम होती है. इसके बाद आपको सुबह की हल्की धूप में 10-15 मिनट चलना है, जिससे शरीर की बायोलॉजिकल घड़ी ठीक रहती है. इसके अलावा कोशिश करें कि आप सुबह का नाश्ता बारी न करें. भारी नाश्ता करने से आपको नींद आ सकती है. प्रोटीन और फलों से भरपूर हल्का नाश्ता असर दिखाएगा.

दिनभर कैसे रखें ख्याल?

दिनभर खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए दोपहर में सिर्फ 15 से 20 मिनट की छोटी सी झपकी लें. ऐसा करने से दिमाग फिर से एक्टिव हो जाता है. दिन में एक या दो बार कॉफी या चाय पिएं लेकिन कोशिश करें कि शाम के समय कैफीन न लें. दिन के समय ज्यादा मुश्किल या भारी काम करने से बचें, ताकि थकावट महसूस न हो.

रात को जल्दी नींद के लिए क्या करें?

बहुत से लोगों को रात में जल्दी या अच्छी नींद नहीं आती. ऐसे में आपको कुछ टिप्स अपनाने चाहिए. कोशिश करें कि रोज लगभग एक रुटीन बनाएं और एक ही समय पर सोने की कोशिश करें. ऐसा करने से एक दो दिन में आपको सेम समय पर नींद आने लगेगी. इसके अलावा कोशिश करें कि सोने से लगभग एक घंटे पहले फोन को अलग रख दें और उसका इस्तेमाल न करें. रात को कोशिश करें कि हल्का खाना खाएं और कमरे का माहौल आरामदायक रखें.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST

Bihar News: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा को बुलाया ऑफिस, फिर कर दी ऐसी हरकत…, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…

Last Updated: October 3, 2026 13:51:35 IST

UP News: मोहब्बत में मेहताब बनी ममता; जागेश संग लिए सात फेरे, दिलचस्प है कहानी

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…

Last Updated: October 3, 2026 13:50:21 IST