Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > सोनम कपूर का नेवी ब्लू मखमली गाउन स्टेटमेंट वायरल, फैंस बोले -‘इतना स्टाइलिश मैटरनिटी लुक तो हमने कभी नहीं देखा’

सोनम कपूर का नेवी ब्लू मखमली गाउन स्टेटमेंट वायरल, फैंस बोले -‘इतना स्टाइलिश मैटरनिटी लुक तो हमने कभी नहीं देखा’

Sonam Kapoor Viral Look: सोनम कपूर ने हाल ही में लैंकोम एक के इवेंट में हिस्सा लिया, नेवी ब्लू मखमली गाउन उनके ऑफ-शोल्डर नेकलाइन और फिगर-हगिंग सिल्हूट उनके बेबी बंप को खूबसूरती से हाइलाइट कर रहा था.सोनम ने मैचिंग सैफायर ज्वेलरी, नेचुरल मेकअप और खुली सिल्क-बैक हेयरस्टाइल के साथ लुक को परफेक्ट बनाया.

Written By: Shivashakti narayan singh
Last Updated: 2026-02-01 13:42:35

Mobile Ads 1x1

Sonam Kapoor Viral Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस ‘सोनम कपूर” अपनी स्टाइल और फैशन सेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं, और उनकी मैटरनिटी फैशन भी इससे अलग नहीं है. एक्ट्रेस, जो अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाली हैं, हाल ही में लैंकॉम (Lancome) द्वारा आयोजित एक इवेंट में शामिल हुईं. इस दौरान सोनम को कंपनी का पहला भारतीय ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया गया.

सोनम कपूर इस इवेंट में नेवी ब्लू रंग के लग्जरी वेलवेट गाउन में दिखाई दीं. गाउन का डिजाइन बेहद एलिगेंट था, जिसमें ऑफ-शोल्डर नेकलाइन थी और यह उनके बेबी बंप को खूबसूरती से हाइलाइट करता था. गाउन में फिटेड स्लीव्स और फिगर-हगिंग सिल्हूट था, जबकि फ्लोई स्कर्ट और फर्श तक लम्बाई वाली हेम ने पूरे लुक में ड्रामा जोड़ दिया.

 ज्वेलरी और मेकअप

सोनम के ज्वेलरी स्टाइल ने भी सबका ध्यान खींचा. उन्होंने स्पार्कलिंग सैफायर इयररिंग्स और मैचिंग स्टेटमेंट रिंग पहनकर गाउन के लुक को परफेक्ट कम्पलीट किया. मेकअप में उन्होंने नेचुरल एलिगेंस को चुना. रेडिएंट बेस, परफेक्ट स्किन फिनिश, डिफाइंड ब्राउज़, सॉफ्ट आई शैडो और हल्का पिंक ब्लश और लिपस्टिक उनके लुक को और भी निखार रहा था.

 हेयरस्टाइल और नेल आर्ट

सोनम ने अपने बालों को सिल्क-बैक करके, सेंटर पार्टिंग के साथ खुला रखा, जिससे उनका चेहरा खूबसूरती से फ्रेम हुआ. नेल आर्ट भी मिनिमल लेकिन स्ट्राइकिंग था, जिसमें शिमरी पर्ल नेल्स शामिल थे.

स्टाइलिश और ग्लैम लुक

सोनम कपूर के इस लुक से महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान भी स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखने के लिए प्रेरणा मिलती है.सोनम कपूर का फैशन गेम हमेशा की तरह स्टाइलिश और ग्लैम बना हुआ है, और उनका यह लुक फैंस और फैशन लवर्स के लिए काफी प्रेरणादायक रहा.

MORE NEWS