Live
Search
Home > लाइफस्टाइल > Dating Trend 2026: प्यार अंधा हो न हो, ‘महंगा’ जरूर हो गया: इसलिए अब रेस्टोरेंट नहीं, इन जगहों पर डेटिंग के लिए जा रहे हैं कपल

Dating Trend 2026: प्यार अंधा हो न हो, ‘महंगा’ जरूर हो गया: इसलिए अब रेस्टोरेंट नहीं, इन जगहों पर डेटिंग के लिए जा रहे हैं कपल

Dating Cost in India: महंगाई और GST के बीच क्या भारत में प्यार अब 'लग्ज़री' बन गया है? जानें क्यों अब महंगे रेस्टोरेंट के बिल भरने के बजाय लोग 'फ्री वॉक' और 'बुकस्टोर' पर जाना चुन रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Written By: Shivani Singh
Last Updated: 2026-03-07 17:43:20

Mobile Ads 1x1

Dating Cost in India: आजकल के दौर में प्यार अंधा हो न हो, पर ‘महंगा’ जरूर हो गया है. ज़रा सोचिए, आप एक अच्छी शाम की उम्मीद में डेट पर जाते हैं, दो-चार बातें होती हैं, एक-दो ड्रिंक्स आती हैं और आखिर में जब बिल हाथ में आता है, तो दिल की धड़कनें रोमांस से नहीं बल्कि बिल देखकर तेज हो जाती हैं. 2026 की शुरुआत में भारत की सरकारी फाइलें कह रही हैं कि महंगाई काबू में है, लेकिन दिल्ली के कनॉट प्लेस से लेकर मुंबई के बांद्रा तक के कैफे और बार्स में कहानी कुछ और ही है. यहां का ‘माइक्रो-क्लाइमेट’ ऐसा है जहां ₹1,500 की एक पतली सी कॉकटेल और उस पर लगने वाले भारी-भरकम टैक्स किसी मिडिल-क्लास या वर्किंग प्रोफेशनल के लिए ‘इकोनॉमिक शॉक’ से कम नहीं हैं.

नतीजा? लोग अब ‘इश्क’ का ऑडिट करने लगे हैं. अब पहली मुलाकात किसी महंगे लाउंज में नहीं, बल्कि बुकस्टोर की गलियों में या समंदर किनारे लंबी वॉक करते हुए हो रही है. क्योंकि अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि ‘क्या हम एक-दूसरे के लिए बने हैं?’, बल्कि यह भी है कि ‘क्या यह बातचीत भारी-भरकम खर्च करने के लायक है? आइये समझते हैं…

ड्रिंक हल्की, बिल भारी

द हिन्दुस्तान टाइम्स के एक रिपोर्ट के अनुसार, एक मार्केटिंग कंसल्टेंट का कहना है कि आजकल बार और रेस्टोरेंट्स में ड्रिंक्स के नाम पर ‘धोखा’ ज्यादा मिलता है. 1,500 रुपये का एक कॉकटेल, जिसमें शराब से ज्यादा पानी या बर्फ होती है, और ऊपर से 18% तक का टैक्स, यह किसी के भी बजट की कमर तोड़ सकता है. हालत यह है कि एक सामान्य डिनर डेट का बिल अब 4,000 रुपये के पार जाना मामूली बात हो गई है. ऐसे में लोग अब ‘मजबूरी की आशिकी’ के बजाय ‘स्मार्ट डेटिंग’ की तरफ बढ़ रहे हैं.  अब आइये जानते हैं स्मार्ट डेटिंग है क्या?

रोमांस का नया ‘ऑडिट’: अब कैसे हो रही हैं मुलाकातें?

लोग अब अपनी जेब और जज्बात दोनों को बचाने के लिए नए तरीके अपना रहे हैं:

बुकस्टोर डेट्स: जी हां पब और लाउंज के बजाय अब कपल किताबों की दुकानों में मिल रहे हैं. यहां न रिजर्वेशन का झंझट है, न महंगा बिल. इस नए डेटिंग स्टाइल पर एक स्टार्टअप फाउंडर कहते हैं, ‘सबसे बुरा क्या होगा? डेट पसंद नहीं आई तो कम से कम एक अच्छी किताब तो घर साथ ले जाऊंगा.

द वॉक टेस्ट: बांद्रा के कार्टर रोड जैसी जगहों पर अब सिर्फ टहलते हुए बातें करना पहली डेट का नया ट्रेंड है. अगर एक घंटे की वॉक में बातचीत जमी, तभी दूसरी डेट पर खाना नसीब होगा। यानी ‘फूड इज अ प्रिविलेज’.

कॉफी और स्प्लिट बिल: कुछ जेन-जी (Gen Z) प्रोफेशनल्स का मानना है कि डेट पर अगर 300 रुपये की कॉफी है तो 45 मिनट की बातचीत तो होनी ही चाहिए. यही नहीं इसके साथ ही, ऑटो के किराए से लेकर कॉफी के बिल तक, सब कुछ आधा-आधा बांटने का चलन भी इस जेनरेशन में बढ़ा है ताकि कोई बाद में अहसान न जता सके.

स्ट्रेस-टेस्ट से बचाव: अगर पहली ही डेट पर कोई बहुत महंगे ‘ओमाकासे’ (जापानी डिनर) की डिमांड करता है, तो लोग उसे ‘लाइफस्टाइल ऑडिट’ समझकर सतर्क हो जाते हैं. अब लोग ऐसे रेस्टोरेंट्स चुन रहे हैं जहां म्यूजिक कम और बातचीत की गुंजाइश ज्यादा हो.

घर पर कुकिंग और ‘वॉक’ का जादू

कई लोग अब बाहर जाने के बजाय घर पर ही साथ मिलकर खाना बनाना पसंद कर रहे हैं. इससे न केवल पैसे बचते हैं, बल्कि सामने वाले की आदतों (जैसे लहसुन छीलने का तरीका या बातचीत का सलीका) का भी पता चल जाता है.

2026 में डेटिंग का ‘ऑडिट’ शुरू हो गया है. लोग अब ‘मिडियोक्रिटी’ यानी औसत दर्जे के अनुभव के लिए भारी बिल भरने को तैयार नहीं हैं. लब्बोलुआब यह है कि अगर बिना 1,500 रुपये के कॉकटेल के भी आपकी बातचीत शानदार चल रही है, तो समझ लीजिए कि असली ‘कम्पैटिबिलिटी’ वही है। वही आपका असली प्यार है. 

MORE NEWS