Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > बेंगलुरू के पास घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस, कम खर्च में पूरे मजे, वीकेंड पर बनाएं प्लान

बेंगलुरू के पास घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस, कम खर्च में पूरे मजे, वीकेंड पर बनाएं प्लान

अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं और घूमने का मन बना रहे हैं, तो यहां हम आपको घूमने के लिए कुछ बेस्ट जगह बताने वाले हैं. इन जगहों पर आप शांत वातावरण, ट्रैकिंग, नेचुरल व्यू, रॉक क्लाइंबिंग जैसे एक्सपीरिएंस ले सकते हैं.

Written By: Deepika Pandey
Last Updated: April 10, 2026 17:32:45 IST

Mobile Ads 1x1

Tourist Places Near Bangalore: अगर आप बेंगलुरु में रहते हैं और घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप वीकेंड्स पर कुछ खूबसूरत सी जगह एक्सप्लोर  कर सकते हैं. यहां न ट्रैफिक है और न ही स्ट्रेस, यहां कुछ ही घंटों में ट्रेन से पहुंच  सकते हैं. यहां जाने के लिए आपको ड्राइव करने की जरूरत भी नहीं है. यहां आप सनसेट, खुली हवा और खूबसूरत ट्रेकिंग के लिए जा सकते हैं. आप साकलेशपुर, रामनगर हिल्स और नंदी हिल्स जा सकते हैं. हर जगह अपने आप में ही खास है.

सूर्योदय देखने के लिए बेस्ट हैं नंदी हिल्स

अगर आप खूबसूरत सनराइज, ठंडी  खुली  हवाए और ट्रेकिंग एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं, तो नंदी हिल्स जा सकते हैं. ये बेंगलुरू के पास सबसे मशहूर हिल स्टेशन में से एक है. यहां पहुंचने के लिए आपके बेंगलुरु से 1.5 घंटे का समय लग सकता है.

रामनगर हिल्स में अनोखे ग्रेनाइट

रामनगर की पहाड़ियां अनोखे ग्रेनाइट के लिए जानी जाती हैं. ऐसे में ये हिल स्टेशन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं. वीकेंड पर कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जगह आप अपनी  बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. ये जगह बेंगलुरू से केवल 50 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां आप माइक्रो ट्रेकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और नेचुरल व्यू का आनंद ले सकते हैं. साथ ही सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं.

हरियाली और शांति के लिए साकलेशपुर

अगर आप घने जंगल और कोहरे वाली पहाड़ियों का आनंद उठाना चाहते हैं, तो साकलेशपुर एक बेस्ट जगह हो सकती है. इसके अलावा आप यहां शांत वातावरण और खूबसूरत ठंडे  मौसम का भी आनंद ले सकते हैं. यहां का मंजराबाद फोर्ट घूमने के लिए  बेस्ट है. ये जगह बेंगलुरू  से लगभग 220 किलोमीटर दूर है.

ध्यान रखें ये बातें

आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां पर आने के लिए आपको ज्यादा समय या ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं पड़ेगी. इन जगहों पर आप अपने दोस्तों के साथ या रोमांटिक डेट पर अपने पार्टनर के साथ जा सकते हैं. यहां जाने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन ट्रेन है. वहां से आप पैदल भी जा सकते हैं. वहीं नंदी हिल्स पर भीड़ से बचने के लिए समय से निकलें.

MORE NEWS