Viral Video: महिला कॉलेज की छात्राओं के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो गुट आपस में भिड़ गए. मामूली बात को लेकर कहासुनी ने देखते ही देखते बिकराल रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई होने लगी. दोनों गुट की छात्राएं अपने अपने साथी की बचाव करने के लिए उन्हें लड़ने से रोकते हुए देखें जा सकते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं.
छोटी सी बात ने बड़ा रूप लिया
छात्राओं में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो गुट आपस में भिड़ गए हैं. छोटी सी बात ने कुछ ही देर में बड़ा रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों पक्ष हाथापाई पर उतर आएं. घटना स्थल पर मौजूद अन्य छात्राएं और दूसरे लोग इस उनकी लड़ाई की तरकीब देख हैरान रह गए.
सीकर महिला कॉलेज की छात्राओं के दो गुट ऐसे भिड़े… लड़ाई के तौर-तरीके देखकर छात्र भी चकरा जाये. क्या करे भाई अब तो आधी आबादी भी पूरी ताकत दिखाने पर आमादा है! pic.twitter.com/CVlH02HLbw
— Balmukund Joshi (@balmukundjoshi) March 12, 2026
बहस धक्का-मुक्की और फिर मारपीट
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी बात को लेकर पहले दोनों गुटों में बहस शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में यह बहस धक्का-मुक्की और फिर मारपीट में बदल गई. इस लड़ाई के दौरान छात्राएं एक-दूसरे को पकड़कर खींचती और धक्का देती नजर आईं. जिससे काफी देर तक हंगामा चलता रहा.
छात्राएं एक-दूसरे पर टूट पड़ी
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि दो गुटों की छात्राएं एक-दूसरे पर टूट पड़ती हैं और मौजूद छात्राएं उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं. छात्राओं के लड़ाई का तरीका देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं.