<

Wall Moisture Detector: सीलन और लीकेज का लगाना है पता? अब बदबू नहीं मशीन से भी हो सकता है चेक?

घरों में सीलन के कारण बदबू आने लगती है. घर की सुंदरता खराब होती है और बीमारियां भी बढ़ जाती हैं. ऐसे में लोग उस लीकेज पॉइंट को ढूंढने की काफी कोशिश करते हैं और कई बार नाकाम भी हो जाते हैं. क्या आप जानते हैं कि इसके लिए कुछ मशीनें भी आती हैं, जो सीलन की जगह पता करने में मदद करती हैं.

Wall Moisture Detector: अकसर घरों में सीलन के कारण बदबू आने लगती है. साथ ही घर की सुंदरता भी खराब हो जाती है. ऐसे में घर खोखला होने लगता है. डॉक्टर्स की मानें, तो घर में सीलन के कारण कई बार लोगों को बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है. सीलन होना तो आम है लेकिन सबसे बड़ी परेशानी होती है ये पता करना कि आखिर लीकेज हो कहां से रही है? इसके कारण कई बार पूरे घर में तोड़फोड़ भी करनी पड़ती है. इसके बावजूद कई बार लीकेज पॉइंट नहीं मिल पाता. 

हालांकि समय बदलने के साथ ही तकनीकें भी बेहतरीन हो गई हैं. बदलते युग में कुछ ऐसी मशीनें आ गई हैं जिसकी मदद से आप ये पता कर सकते हैं कि आखिर लीकेज कहां से हो रहा है. ये मशीनें घर की सीलन को दूर करने में मदद हो सकती है. 

मोइश्चर मीटर

सबसे पहले हम बात करेंगे मोइश्चर मीटर की. ये एक छोटी सी हैंडहेल्ड मशीन होती है. ये छत, दीवार, फर्श और लकड़ी में मौजूद नमी का पता चल जाता है. इसमें एक पिन होता है. इसकी दो सुइयों को दीवार में लगाकर नमी का पता चल सकता है. इसके साथ ही मशीन पिनलैस टाइप का होता है. इससे दीवार को नुकसान नहीं पहुंचता है. इसकी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों से नमी का पता चलता है. इसे नमी का पता लगाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इस मशीन की मदद से अगर किसी जगह पर सबसे ज्यादा नमी मिलती है, तो पता चलता है कि वहीं पर पानी का रिसाव और सीलन ज्यादा हो सकती है. 

वाटर लीकेज डिटेक्टर भी असरदार

आज के समय में लोग वाटर लीकेज डिटेक्टर मशीन का इस्तेमाल भी करते हैं. इसमें नमी सेंसर, गैस ट्रेसिंग और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर जैसी तकनीकों की मदद से सीलन कहां से हो रही है, इसके बारे में पता लगाया जा सकता है. ये  सीलन वाले हिस्से की पहचान करने में मदद करता है. हालांकि ये मशीन थोड़ी महंगी होती है. 

थर्मल इमेजिंग कैमरा भी बेस्ट ऑप्शन

थर्मल इमेजिंग कैमरा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये एक खास तरह का कैमरा होता है, जो सरफेस के तापमान का मैप दिखाता है. ये दीवार के अंदर का तापमान बताता है, जो सूखे हिस्सों से अलग होता है. ये रंगों में इस अंतर को दिखाता है. इससे पानी के रिसाव वाली जगह का पता लग सकता है. 

अकॉस्टिक लीक डिटेक्टर

अकॉस्टिक लीक डिटेक्टर एक एडवांस मशीन है, जिसनमें आवाज के जरिए पानी की लीकेज के बारे में पता किया जा सकता है. इसकी मदद से पानी की आवाज और कंपन को डिटेक्ट किया जाता है. इस मशीन में अत्यधिक संवेदनशील माइक्रोफोन और इलेक्ट्रॉनिक फिल्टर होती है, जिसकी मदद से उस आवाज को पहचाना जाता है और लीकेज संभावित जगह बताती है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST