Wall Moisture Detector: अकसर घरों में सीलन के कारण बदबू आने लगती है. साथ ही घर की सुंदरता भी खराब हो जाती है. ऐसे में घर खोखला होने लगता है. डॉक्टर्स की मानें, तो घर में सीलन के कारण कई बार लोगों को बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है. सीलन होना तो आम है लेकिन सबसे बड़ी परेशानी होती है ये पता करना कि आखिर लीकेज हो कहां से रही है? इसके कारण कई बार पूरे घर में तोड़फोड़ भी करनी पड़ती है. इसके बावजूद कई बार लीकेज पॉइंट नहीं मिल पाता.
हालांकि समय बदलने के साथ ही तकनीकें भी बेहतरीन हो गई हैं. बदलते युग में कुछ ऐसी मशीनें आ गई हैं जिसकी मदद से आप ये पता कर सकते हैं कि आखिर लीकेज कहां से हो रहा है. ये मशीनें घर की सीलन को दूर करने में मदद हो सकती है.
मोइश्चर मीटर
सबसे पहले हम बात करेंगे मोइश्चर मीटर की. ये एक छोटी सी हैंडहेल्ड मशीन होती है. ये छत, दीवार, फर्श और लकड़ी में मौजूद नमी का पता चल जाता है. इसमें एक पिन होता है. इसकी दो सुइयों को दीवार में लगाकर नमी का पता चल सकता है. इसके साथ ही मशीन पिनलैस टाइप का होता है. इससे दीवार को नुकसान नहीं पहुंचता है. इसकी इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगों से नमी का पता चलता है. इसे नमी का पता लगाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इस मशीन की मदद से अगर किसी जगह पर सबसे ज्यादा नमी मिलती है, तो पता चलता है कि वहीं पर पानी का रिसाव और सीलन ज्यादा हो सकती है.
वाटर लीकेज डिटेक्टर भी असरदार
आज के समय में लोग वाटर लीकेज डिटेक्टर मशीन का इस्तेमाल भी करते हैं. इसमें नमी सेंसर, गैस ट्रेसिंग और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर जैसी तकनीकों की मदद से सीलन कहां से हो रही है, इसके बारे में पता लगाया जा सकता है. ये सीलन वाले हिस्से की पहचान करने में मदद करता है. हालांकि ये मशीन थोड़ी महंगी होती है.
थर्मल इमेजिंग कैमरा भी बेस्ट ऑप्शन
थर्मल इमेजिंग कैमरा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. ये एक खास तरह का कैमरा होता है, जो सरफेस के तापमान का मैप दिखाता है. ये दीवार के अंदर का तापमान बताता है, जो सूखे हिस्सों से अलग होता है. ये रंगों में इस अंतर को दिखाता है. इससे पानी के रिसाव वाली जगह का पता लग सकता है.
अकॉस्टिक लीक डिटेक्टर
अकॉस्टिक लीक डिटेक्टर एक एडवांस मशीन है, जिसनमें आवाज के जरिए पानी की लीकेज के बारे में पता किया जा सकता है. इसकी मदद से पानी की आवाज और कंपन को डिटेक्ट किया जाता है. इस मशीन में अत्यधिक संवेदनशील माइक्रोफोन और इलेक्ट्रॉनिक फिल्टर होती है, जिसकी मदद से उस आवाज को पहचाना जाता है और लीकेज संभावित जगह बताती है.